wellhealth how to build muscle tag - मांसपेशियां बनाने का सही तरीका

Bhopal Samachar
मांसपेशियों का उचित विकास लोगों में आत्मविश्वास और शक्ति बढ़ाता है। इसके कारण लोग अज्ञात भय से मुक्त हो जाते हैं। मांसपेशियों को प्रभावी ढंग से बनाने के लिए कुछ विशेष पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक होता है। इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, उचित पोषण और योजनाबद्ध तरीके से एक्सरसाइज शामिल है। यहां आपके लिए कुछ विशेष जानकारी है जो उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो मांसपेशियां बनाना चाहते हैं। यह जानकारी आपको भ्रमित होने से बचाएगी। 

Proper nutrition to build muscle

Protein - मांसपेशियों के निर्माण के लिए शरीर के अंदर पर्याप्त प्रोटीन का होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की दवाइयां पर डिपेंड होने से बेहतर है कि अपने भोजन में अंडे, चिकन, मछली, पनीर, दूध, सोया और दालों को शामिल करें। 
Carbohydrates - कार्बोहाइड्रेट मानव शरीर में ऊर्जा का सबसे प्रमुख स्रोत होते हैं। इसके लिए अपने भोजन में मिलेट्स यानी साबुत अनाज, ब्राउन राइस, कार्बनिक और सीजनल फ्रूट्स एवं ओट्स आदि को शामिल करें। 
FAT - मांसपेशियों के निर्माण में चर्बी यानी वसा की आवश्यकता होती है और यह आप जैतून के तेल, नट्स, बीज एवं एवोकाडो से प्राप्त कर सकते हैं। 
Vitamins and Minerals - शरीर के विकास के लिए विटामिन और खनिज का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके कारण ही अपना शरीर विभिन्न प्रकार के कार्यों को संपादित कर पता है। विटामिन और मिनरल्स हमेशा मौसमी फलों और सब्जियों से प्राप्त होते हैं। 

Exercises to build muscles

Weight Training - मांसपेशियों में वृद्धि करने के लिए वेट ट्रेनिंग सबसे सफल प्रयोग है। बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट, स्क्वाट और पुश-अप्स आपके व्यायाम में अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए। 
Resistance Training - मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए और उनके विस्तार के लिए प्रतिरोध का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसके लिए फिटनेस जिम यानी व्यायाम शाला में कई प्रकार के उपकरण उपलब्ध होते हैं। 
High-Intensity Interval Training - HIIT के कारण आपके शरीर का FAT काम होता है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। 

Rest and recovery to build muscle 

Enough Sleep - मांसपेशियों के शरीर में फिक्स करने और उनकी रिपेयरिंग के लिए औसत 8 घंटे की नींद जरूरी है। 
Rest Days - शारीरिक व्यायाम की प्रक्रिया को साप्ताहिक आराम जरूरी होता है ताकि मांसपेशियां अपने सही स्थान पर सेट हो सकें और उनकी वृद्धि हो सकेगी। 
Massage and Stretching - मांसपेशियों के अंदर किसी भी प्रकार की चोट से बचने के लिए और उन्हें विश्राम देने के लिए मालिश और स्ट्रेचिंग बहुत जरूरी है। 

Important tips for increasing muscle mass

Hydration - शरीर को सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी का होना बहुत जरूरी है और यदि आप मांसपेशियों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो आपके लिए हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। 
Continuity - मांसपेशियों के विकास के लिए आपकी एक निश्चित और नियमित दिनचर्या होना बहुत जरूरी है। यदि आप दिनचर्या का पालन नहीं करेंगे तो आपके सभी प्रयास असफल हो जाएंगे। 

conclusion and Disclaimer
मनुष्य के शरीर में मांसपेशियों के विकास के लिए उचित आहार, नियमित व्यायाम, पूरा आराम, निश्चित दिनचर्या और प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह किसी वीडियो को देखकर अथवा किसी अन्य व्यक्ति के आहार, व्यायाम और दिनचर्या को कॉपी करके प्राप्त नहीं किया जा सकता है। शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपको किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें। इसके बाद मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोफेशनल ट्रेनर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग होना बहुत जरूरी है। एक बार प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद आप पूरी प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से भी संचालित कर सकते हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। हेल्थ रिलेटेड महत्वपूर्ण समाचार एवं आर्टिकल पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में Health पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!