कॉलेज में एडमिशन लेने वाली 12वीं पास छात्राओं के लिए 1 लाख की स्कॉलरशिप - COLLEGE NEWS

Bhopal Samachar
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने वाली लड़कियों के लिए 3 बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों ने स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसमें लड़कियों को ₹25000 से लेकर ₹100000 तक दिए जाएंगे। यह धनराशि उनकी पढ़ाई के लिए दी जाएगी। 

KSB Scholarship and Mentorship Program 2024-25 

पुणे, नासिक, अहमदनगर, सतारा और कोयंबटूर की मूल निवासी लड़कियां जिन्होंने कक्षा 12 में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और कॉलेज में इंजीनियरिंग अथवा पॉलिटेक्निक कोर्स में डिप्लोमा के लिए पहले साल में एडमिशन लिया है, जिनके परिवार की टोटल इनकम ₹800000 सालाना से कम है उन्हें ₹25000 स्कॉलरशिप दी जाएगी। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 16 सितंबर 2024 है। 

Infosys Foundation STEM Stars Scholarship Program 2024-25 

ऐसी लड़कियां जिन्होंने इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स अथवा MBBBS अथवा अन्य संबंधित STEM विषयों में 4 वर्षीय अंडरग्रैजुएट डिग्री कोर्स के लिए एडमिशन लिया है। जिनके परिवार की टोटल इनकम ₹800000 सालाना से कम है, एवं जिन्हें कोई भी दूसरी स्कॉलरशिप नहीं मिली है। उन लड़कियों को ₹100000 स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह धनराशि लड़कियों की ट्यूशन फीस और हॉस्टल के खर्चे में समायोजित की जाएगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2024 है। 

Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 

ऐसी लड़कियां जिन्होंने कक्षा 12 में 60% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपए से अधिक नहीं है। AICTE -मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम (एयरोस्पेस, समुद्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इत्यादि जैसे क्षेत्रों में) के पहले/दूसरे/तीसरे वर्ष में एनरोलमेंट हो गया है। उन्हें 35000 रुपए स्कॉलरशिप दी जाएगी। दिव्यांग, अनाथ अथवा एकल माता-पिता वाली लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी। फोर्थ ईयर की ऐसी छात्राएं जिन्हें 2023 में यह स्कॉलरशिप मिली थी, इस बार भी अप्लाई कर सकती है। आवेदन की लास्ट डेट 5 सितंबर 2024 है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!