मध्य प्रदेश मौसम मानसून रेड अलर्ट - 9 जिलों में बाढ़, 19 में मूसलाधार बारिश होगी, WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार के वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के टोटल 28 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें से 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किए गए। घनघोर बारिश होगी। जिसके कारण कुछ इलाकों में बाढ़ आ जाएगी। शेष 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होगी। जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होगा। 

MP WEATHER FORECAST - RED ALERT

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, रायसेन, सीहोर, रतलाम, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, सागर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होगी। कुछ इलाकों में 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा कटनी जिले में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उपरोक्त सभी जिलों के कलेक्टर एसपी को सूचित किया गया है कि, आपदा प्रबंधन की टीम को हाई अलर्ट पर डालें। ऐसे इलाके जो बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं उन्हें खाली करवाएं। ऐसे नदी नाले जो अत्यधिक भारी वर्षा की स्थिति में ओवरफ्लो हो जाते हैं। वहां पर ट्रैफिक ब्लॉक करवा दें। नागरिकों को सूचित करें। पानी भरने की स्थिति में अपने जीवन की रक्षा करें। 

मध्य प्रदेश मौसम मानसून का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों में अधिकारी वर्षा होगी। उपरोक्त जिलों के कुछ इलाकों में 115 से लेकर 204 मिली मीटर तक वर्षा हो सकती है। इसके कारण वर्षा प्रभावित इलाकों में जल भराव की स्थिति बन जाएगी। बरसाती नदी नाले ओवरफ्लो हो सकते हैं। उपरोक्त सभी जिलों के कलेक्टर एसपी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। नागरिकों से भी सतर्कता की अपील की गई है। मौसम खराब होने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित करें और किसी भी प्रकार का जोखिम पूर्ण कार्य नहीं करें। 

उपरोक्त के अलावा, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला, पन्ना, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में भारी वर्षा होगी। दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में आंधी के साथ हल्की वर्षा होगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!