BHOPAL NEWS - रक्षाबंधन के दिन बसों में मुफ्त अनलिमिटेड यात्रा, टाइम टेबल और गाइडलाइन पढ़िए

Bhopal Samachar
भोपाल नगर निगम द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त अनलिमिटेड यात्रा का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन यह सुविधा चुनिंदा बसों में ही उपलब्ध रहेगी। 

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की बसों में

नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि, नगर निगम सीमा क्षेत्र में चलने वाली भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की बसों में दिनांक 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सभी महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए महिलाओं को आधार कार्ड दिखाने की भी जरूरत नहीं है। यदि वह किसी दूसरे शहर से भोपाल में आई है तब भी उनसे किराया नहीं लिया जाएगा।

रक्षाबंधन वाले दिन महिला यात्रियों की संख्या 70 प्रतिशत से भी अधिक

बता दें कि, राजधानी भोपाल में कुल 25 रूटों पर 228 बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, कटारा हिल्स, बैरागढ़, चिचली कोलार रोड आदि स्थानों पर सिटी बसों का संचालन होता है। भोपाल में चलने वाली सिटी बसों में प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें 60 प्रतिशत पुरुष, जबकि 40 प्रतिशत महिलाओं की संख्या होती है। हालांकि रक्षाबंधन वाले दिन महिला यात्रियों की संख्या सिटी बसों में 70 प्रतिशत से भी अधिक हो जाती है। 

भोपाल नगर निगम की परंपरा है। रक्षाबंधन के दिन सिटी बसों में किराया नहीं लिया जाता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा महिलाओं को दी जा रही है इस सौगात से उन्हें लाभ होगा। जिसको लेकर भोपाल नगर निगम महापौर का कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से मुफ्त सफर की सौगात दी जा रही है। कृपया किसी भी बस में सवार होने से पहले यह कंफर्म करें कि, उसमें महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है या नहीं। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!