BHOPAL NEWS - राम मंदिर पर बिजली गिरी, शिखर चीरते हुए गर्भगृह में समा गई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राम मंदिर पर बिजली गिर गई। यह मंदिर के शिखर पर गिरी। एक किनारे से शिखर को चीरते हुए गर्भगृह में समा गई। गर्भगृह में मालवा बिखरा हुआ दिखाई दिया। गुरुवार रात से भोपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया है। 

अयोध्या बायपास के राम मंदिर पर वज्रपात 

भोपाल में आज शनिवार को दोपहर के समय, अयोध्या बायपास इलाके में अचानक बादलों से वज्रपात शुरू हो गया। यहीं पर हजारों लोगों का आस्था केंद्र श्री राम मंदिर स्थित है। मंदिर के शिखर ने बिजली को अपनी ओर खींच लिया और बादलों से गिरी बिजली मंदिर के शिखर को चीरते हुए गर्भगृह में समा गई। इस पूरी घटना में किसी भी मनुष्य को कोई हानि नहीं हुई है। भवन को नुकसान पहुंचा है और गर्भगृह में मलवा भर गया है। 


हलाली डैम के 3, कलियासोत के 2, भदभदा डैम के 2 गेट खुले

भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर हलाली डैम के तीन गेट सुबह 10 बजे खोले गए हैं। सम्राट अशोक सागर बांध में पानी बढ़ने से हलाली डैम का लेवल 99% हो गया है। तीन गेट से 137 क्युसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल के कलियासोत डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बड़ा तालाब में लेवल 1666.80 फीट पर पहुंच गया है। भोपाल के बड़ा तालाब में पानी बढ़ने से भदभदा डैम का पानी कलियासोत डैम तक पहुंच रहा है। भोपाल के भदभदा डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। रात करीब 8.15 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। देर रात एक और गेट खोल दिया गया। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!