BHOPAL NEWS - ध्रुव नारायण सिंह की तिरंगा यात्रा को महत्व नहीं मिला, जिला अध्यक्ष तक नहीं आए

Bhopal Samachar
प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है परंतु मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच में तिरंगा यात्रा प्रतियोगिता जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल हुए परंतु ध्रुव नारायण सिंह की तिरंगा यात्रा को किसी ने महत्व नहीं दिया। पार्टी के जिला अध्यक्ष तक शामिल नहीं हुए। सरकार और पार्टी की तरफ से कोई प्रतिनिधि नहीं था। 

पूर्व विधायक की यात्रा में पूर्व ही पूर्व शामिल हुए

राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के निमित्त मध्य विधानसभा क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भाजपा भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास वीरानी जी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान जी, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सैनी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कृष्णा गाडगे जी, वरिष्ठ नेता पप्पू विलास गाडगे जी, जिला मंत्री शक्ति दुबे जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत रघुवंशी जी, पार्षद बाबूलाल यादव, पार्षद सुषमा बवीसा, पार्षद अरविंद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उत्कर्ष नायक, आशीष ठाकुर, मुकुल लोखंडे, हेमंत जोगी सहित मध्य के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

भाजपा में कितने कमजोर हो गए ध्रुव नारायण सिंह

तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से मनीषा मार्केट, शाहपुरा भोपाल से प्रारंभ होकर मनीषा मार्केट, शैतान सिंह अहिल्याबाई चौराहा, 1100 हनुमानजी मंदिर, 11 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट, ओल्ड कैम्पियन स्कूल, 7 नंबर चौराहा, सरोजिनी नायडू स्कूल, 6 नंबर मार्केट, अंकुर फेस-4, बोर्ड ऑफिस, अंबेडकर चौराहा, एम पी नगर, जेल पहाड़ी, शब्बन चौराहा, जहांगीराबाद बाजार, लिल्ली चौराहा, काली मंदिर चौराहा, चार बत्ती चौराहा, इतवारा चौराहे पर समापन हुआ। इस यात्रा ने कम से कम एक संकेत तो दिया है कि ध्रुव नारायण सिंह के साथ पब्लिक हो या ना हो, पार्टी तो बिल्कुल नहीं है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!