BHOPAL NEWS - दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन के ऑफिस में चोरी, जितने नोट रखे थे सब ले गए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के सुपुत्र एवं विधायक श्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में चोरी हो गई। जितने नोट रखे थे सब चुरा ले गए। लोग बता रहे हैं कि कुछ गोल्ड भी रखा था। वह भी चोरी हो गया है। श्री जयवर्धन सिंह को चार इमली में सरकारी बंगला आवंटित हुआ है। यहीं पर उनके ऑफिस भी है। 

पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि हमारे पास सिर्फ ₹12000 चोरी की जानकारी है

हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। यह चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में हुई है। टीआई ने महज 12 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

CBI दफ्तर के करीब है जयवर्धन सिंह का बंगला

राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह चार इमली स्थित डी-21 बंगले में रहते हैं। उनका सरकारी बंगला सीबीआई दफ्तर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिस इलाके में चोरी हुई है, यहां पर मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी रहते हैं और शहर के सबसे ज्यादा VVIP इलाकों में चार इमली क्षेत्र गिना जाता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!