BHOPAL SAMACHAR - राजगढ़ में SDM के खिलाफ नगर पालिका CMO, स्टाफ सहित हड़ताल पर

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सारंगपुर नगरपालिका के सीएमओ एलएस डोडिया, सारंगपुर के एसडीम संजय उपाध्याय के खिलाफ हड़ताल पर चले गए। उनके साथ नगर पालिका का पूरा स्टाफ भी हड़ताल पर है। नगर पालिका के ऑफिस में ताला लगा हुआ था। 

आवास घोटाला की जांच के दौरान विवाद हुआ

सूत्रों का कहना है कि सारंगपुर नगर पालिका में बड़े पैमाने पर आवास घोटाला हुआ है। ऐसी शिकायत की गई थी। एसडीएम संजय उपाध्याय इसी शिकायत की जांच करने के लिए नगर पालिका गए थे। बताया जा रहा है कि यहीं पर सीएमओ और एसडीएम के बीच में विवाद हो गया, और फिर CMO नगर पालिका अपने ऑफिस के समस्त कर्मचारियों के साथ, ऑफिस में ताला लगाकर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए। 

इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सीएमओ सारंगपुर एलएस डोडिया सड़क पर प्रदर्शन करते हुए एवं कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह एसडीम संजय उपाध्याय पर आरोप लगा रहे हैं कि, 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है। नगर पालिका को दबाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने जातिवाद का कार्ड खेला। कहा कि मैं आदिवासी हूं और एसडीएम ब्राह्मण है। इसलिए मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए दोनों के बीच में एक मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में दोनों के बीच विवाद हो गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने दोनों को अपने पास बुलाया है ताकि मामले को सुलझाया जा सके। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!