Business ideas - होली से पहले 10 लाख कमाइए, इन्वेस्टमेंट मात्र 3 लाख

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यदि आप अगले 6 महीने में 10 लाख रुपए की कमाई करना चाहते हैं तो यह बिजनेस आइडिया आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यही समय है। अभी से काम शुरू करना होगा और अगले 15 दिन में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। अपने इन्वेस्टमेंट पर प्रॉफिट दिखाई देने लगेगा। 

Best business opportunity ideas for beginners 

भारत में सावन का महीना चल रहा है। मानसून का फर्स्ट राउंड पूरा हो चुका है। इसमें भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। कई दिनों तक लगातार आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण मौसम सुहावना हो गया है। सेकंड राउंड में भी इसी प्रकार के मानसून की उम्मीद है। इसके कारण रात के समय हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। ठंड से बचने के लिए लोगों को ब्लैंकेट की जरूरत होती है और यही अपना बिजनेस है। 

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब कुछ इसी बाजार में कीजिए

अपना बैग पैक कीजिए और हरियाणा के पानीपत शहर पहुंच जाइए। कम से कम 10 दिन रुकने के लिहाज से होटल की बुकिंग कीजिए। नहा धो के सीधे पचरंगा बाजार चले जाइए। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब कुछ इसी बाजार में कीजिए। बाजार खुलने से लेकर बाजार के बंद होने तक बाजार में बने रहिए। यही वह बाजार है जहां भारत के सबसे सस्ते ब्लैंकेट मिलते हैं, लेकिन समझदारी जरूरी है। इसलिए सबसे पहले मार्केट का सर्वे कीजिए। ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों से बातचीत कीजिए। 4-5 दिन में आपको बिजनेस की बारीकियां समझ में आने लगेगी। एक सप्ताह बाद आपको यह भी समझ में आ जाएगा की किस रेट पर खरीदारी करनी चाहिए। सबसे पहले सैंपल के नाम पर 10-20 ब्लैंकेट लेकर आना है। 

वापस आने के बाद, अपने मार्केट में क्या करना है। दुकानदारों को सप्लाई करना है। अपनी दुकान लगाना है या फिर पूरे शहर में रोडसाइड डिस्प्ले लगाना है। यह आप अपनी इन्वेस्टमेंट कैपेसिटी के आधार पर फाइनल करिए। लोगों को सैंपल पसंद आएंगे तो आपको ऑर्डर मिलना शुरू हो जाएंगे। अगले 6 महीने में आपको कम से कम 6 चक्कर लगाने हैं। याद रखिए यदि आपने व्हाट्सएप पर या किसी मोबाइल एप्लीकेशन पर आर्डर प्लेस करने की कोशिश की तो आपका प्रॉफिट मार्जिन आधा रह जाएगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

स्टूडेंट के लिए इस तरह के बिजनेस काफी शूट करते हैं। सुबह से लेकर रात तक, साल भर काम नहीं करना पड़ता। पढ़ाई के साथ-साथ, केवल शाम के समय मार्केट में किसी भी खुले स्थान पर अपनी दुकान सजा सकते हैं। जब सीजन आ जाएगा तो स्टाफ की भर्ती करके सुबह से रात तक बिक्री कर सकते हैं। सारे पेमेंट ऑनलाइन हो गए हैं इसलिए आप ज्यादा चिंता की बात नहीं है। 

Business ideas for women in india 

इस तरह के प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए महिलाएं सबसे अच्छी सेल्समैन होती है। शुरुआत अपने घर से कीजिए। अपनी कॉलोनी और आसपास के लोगों को सैंपल दिखाइए। उनका ओपिनियन भी मिल जाएगा और आपकी बिक्री भी हो जाएगी। फिर कुछ नए ऑर्डर भी मिल जाएंगे। जब सीजन आएगा, तब अपनी दुकान लगा लेंगे। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में थोड़ा ज्यादा इनवेस्टमेंट करके हाई रिटर्न कमा सकते हैं। रोडसाइड डिस्प्ले या मार्केट में छोटी सी दुकान की अपेक्षा शहर की किसी बढ़िया लोकेशन पर SALE लगा दीजिए। 75% डिस्काउंट ऑफर कीजिए। जैसे-जैसे सीजन आता जाएगा। डिस्काउंट कम होता जाएगा, लेकिन कड़ाके की ठंड में भी 50% डिस्काउंट पर बिक्री करेंगे। यदि सही रणनीति बनाकर काम किया तो इतना माल बिकेगा कि खरीदारी करने के लिए एक व्यक्ति को महीने भर पानीपत में ही रखना पड़ेगा। 

Profitable business ideas in india 

इस बिजनेस में भारी प्रॉफिट है। लोअर क्वालिटी से लेकर सुपर क्वालिटी तक, हर तरह का माल मिलता है और हर प्रोडक्ट पर जबरदस्त मुनाफा होता है। यही कारण है कि कुछ लोग तो केवल ठंड के सीजन में ही काम करते हैं। वूलन के बिजनेस से ही उनका साल भर का खर्च चलता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!