Business ideas - बिना इन्वेस्टमेंट डिजिटल प्रेस शुरू करके लाखों कमाइए

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा जीरो इन्वेस्टमेंट बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे अपनी डिजिटल प्रेस शुरू कर सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं। आपका प्रत्येक पब्लिकेशन से आपको लंबे समय तक रॉयल्टी मिलती रहेगी। सबसे अच्छी बात है कि आप अनलिमिटेड किताबें पब्लिश कर सकते हैं। 

Best business opportunity ideas for beginners 

दुनिया भर में डिजिटल पब्लिकेशन हजारों करोड़ों का कारोबार हो चुका है। स्मार्टफोन आ जाने के कारण अब तो दुनिया के हर शहर में लोग डिजिटल बुक्स पढ़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि, पाठकों की संख्या ज्यादा हो गई है। पब्लिशर की संख्या कम है। यही मौका है जब आप एक डिजिटल पब्लिशर बनकर लाखों की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल Amazon Kindle Publishing पर अपना अकाउंट ओपन करना है। डिजिटल पब्लिशिंग सीखने में अधिकतम एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। 

अब आपको अपने शहर के लेखकों से और कवियों से संपर्क करना है। उनकी कविता अथवा कहानी का संग्रह लेकर आपको Amazon KDP पर पब्लिश कर देना है। अपनी डिजिटल बुक की प्राइस भी आप खुद तय कर सकते हैं। दुनिया भर में जितने भी लोग पढ़ेंगे, उसका पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा। अपना कमीशन कट करके शेष रकम कविता अथवा कहानी लिखने वाले को दे देना है। आने वाले सालों में, जब तक लोग उन कविता और कहानियों को पढ़ते रहेंगे। तब तक आपको रॉयल्टी मिलती रहेगी। 

इस प्रकार एक तरफ आप खुद कमाई करेंगे और दूसरी तरफ कविता अथवा कहानी लिखने वालों को मदद कर पाएंगे। उनकी भी एक्स्ट्रा इनकम हो जाएगी। 

best new unique business ideas in hindi for students 

विद्यार्थियों के लिए यह एक शानदार बिजनेस आइडिया है, क्योंकि इसमें कोई इंवेस्टमेंट नहीं है। कोई टाइम बाउंडेशन भी नहीं है। आप अपनी पढ़ाई के अलावा बचे हुए समय में डिजिटल प्रेस पर काम कर सकते हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवार हैं और आपको सफलता मिल जाती है तब भी आपके इस बिजनेस से आपको रॉयल्टी आती रहेगी। यदि आप अपनी डिग्री कंप्लीट करने के बाद कोई दूसरा स्टार्टअप करते हैं तब भी आपकी कमाई बंद नहीं होगी। 

Business ideas for women in india 

कामकाजी महिलाएं अथवा हाउसवाइफ, कोई भी इस बिजनेस को कर सकता है। इस बिजनेस के लिए किसी ऑफिस और दुकान की जरूरत नहीं है। आप अपने घर के एक कमरे से डिजिटल प्रेस का संचालन कर सकती है। कितना समय है उतने में काम कर सकती हैं। आज जब आप इस आर्टिकल को पढ़ रही है तब दुनिया भर में हजारों महिलाएं डिजिटल पब्लिकेशन का काम कर रही है। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए तो यह एक विदाउट इन्वेस्टमेंट हाई रिटर्न बिजनेस है। डबल मुनाफा हो सकता है। आपके पास अपने जीवन का अनुभव है। आपके पास एक लंबा वर्क एक्सपीरियंस है। आप खुद भी कई प्रकार की किताबें लिख सकते हैं और आपके साथ रिटायर हुए दूसरे कर्मचारियों को भी किताब लिखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। लेखन का काम भी लैपटॉप अथवा मोबाइल पर होगा। लिखने वाले का भी कागज पेन तक का खर्चा नहीं होगा। 

Profitable business ideas in india 

यह 100% प्रॉफिटेबल बिजनेस है। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई गुंजाइश ही नहीं है। जो भी होगा फायदा ही होगा। फायदा कितना होगा यह आपकी पब्लिश की गई बुक्स पर डिपेंड करता है। उसे जितना ज्यादा पसंद किया जाएगा। लोग जितना ज्यादा पढ़ेंगे। आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!