Business ideas - सवा लाख की मशीन से डेढ़ लाख महीने की कमाई, वह भी घर से

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आप चाहे तो इसे Business from home कह सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जिसमें आपको दो मशीनों की जरूरत होगी परंतु मशीन का इंस्टालेशन किसी दुकान में नहीं बल्कि घर में होगा। दोनों मशीनों की कीमत सवा लाख रूपए है और इनके माध्यम से डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई बड़े आराम से की जा सकती है।

Best business opportunity ideas for beginners 

भारत में बहुत कुछ बदल गया है। पहले जॉइंट फैमिली होती थी, फिर सिंगल फैमिली हो गई। अब वर्किंग फैमिली कल्चर चल रहा है। हस्बैंड और वाइफ दोनों जॉब करते हैं। सुबह से दौड़ धूप शुरू हो जाती है। किसी को जल्दी जाना होता है। किसी को वापस आने में देर हो जाती है। ऐसी फैमिली में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सबसे बड़ी प्रॉब्लम हो जाती है। हफ्ते में चार दिन ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ता है, लेकिन इंडिया इतना भी एडवांस नहीं हुआ है। खाना तो अपने रसोई घर का ही अच्छा लगता है। आप ऐसे लोगों की हेल्प कर सकते हैं और यही अपना बिजनेस आइडिया है। 

बिजनेस क्या करना है, 2 मिनट में समझ लीजिए

बाजार में Atta Maker मशीन आती है। इसे Flour Mixing Machine भी कहते हैं। कीमत 5 से ₹20000 तक होती है। दूसरी मशीन का नाम है Semi Cooked Chapati Making Machine, इसे Half Cooked Chapati Making Machine भी कहते हैं। कीमत ₹100000 के आसपास। इसके अलावा पैकिंग के लिए एक सिंपल सा हीटर जिसकी कीमत ₹5000 से कम होती है। इन तीनों मशीनों की मदद से आप 1 घंटे में 400 चपाती या पराठे बना सकते हैं। 

अब आपको सिर्फ इतना करना है कि, अपने घर के आसपास जितनी भी वर्किंग फैमिली है, जहां पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। उनसे संपर्क करना है। यकीन मानिए 50% से ज्यादा लोग आपको पहली बार में ही ऑर्डर दे देंगे, क्योंकि रसोई घर में सब्जी बनाना आसान है। रोटी या पराठे बनाना काफी मुश्किल है। इस मशीन से आधी पकी हुई रोटी अथवा पराठा बन जाता है। आपको ऑर्डर के हिसाब से पैकेट उनके घर पर भेज देना है। जब उन्हें खाना होगा तब, अपनी रसोई में तवे पर गर्म कर लेंगे। 

भारत की कई मेट्रो सिटी में यह बिजनेस शुरू हो चुका है। जिन दुकानों पर सुबह दूध और ब्रेड मिलते हैं। उन्हीं दुकानों पर हाफ कुक्ड चपाती और पराठे भी मिलती है। कृपया अपने शहर में सर्वे करके देखिए। क्या कोई प्लेयर पहले से मैदान में मौजूद है। उसके हिसाब से अपनी रणनीति तैयार कीजिए। 
 

best new unique business ideas in hindi for students 

हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के साथ में तो यह सबसे बड़ी समस्या है। सब्जी तो बना लेते हैं परंतु रोटी नहीं बना पाए इसलिए टिफिन लगाना पड़ता है। यदि आप स्वयं या फिर 4-5 स्टूडेंट मिलकर इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो कॉलेज के सभी हॉस्टल्स में सप्लाई कर सकते हैं। शहर के प्राइवेट हॉस्टल्स में सप्लाई कर सकते हैं। और फिर ऊपर वाले सारे विकल्प तो है ही आपके पास। सुबह-सुबह का काम है। बाकी सारा दिन आपकी पढ़ाई के लिए खाली है। 

Business ideas for women in india 

बताने की जरूरत ही नहीं है कि यह बिजनेस महिलाओं के लिए ही है। इस बिजनेस आइडिया पर काम करके आप कुछ ही दिनों में एक हाउसवाइफ से बिजनेस वूमेन बन जाएंगी। अपना एक अच्छा सा ब्रांड नेम रख सकते हैं। इसके कारण लोगों में विश्वास नेता बढ़ जाती है और आर्डर थोड़े ज्यादा मिलने लगते हैं। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस को बड़े स्केल पर कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट बढ़ जाएगा। बड़ी मशीन लेनी होगी। एक बड़े घर की भी जरूरत होगी जहां से पूरे शहर में सप्लाई किया जा सके। आसपास के 50 किलोमीटर तक आसानी से सप्लाई कर सकते हैं। 

Profitable business ideas in india 

रोटी हाथ से बनाइए या मशीन से, यदि आप खुद कर रहे हैं तो प्रोडक्शन कॉस्ट में केवल बिजली का खर्च बढ़ता है। एक खर्चा सप्लाई का भी होता है। रोटी की लागत कितनी होती है आप खुद निकल सकते हैं। पुणे में 10 चपाती का एक पैकेट ₹50 में मिलता है। अब आप खुद कैलकुलेट कर सकते हैं कि आपके शहर में 10 चपाती का पैकेट कितने में बिक जाएगा और आपका प्रॉफिट कितना होगा। कैलकुलेशन करते समय इस बात का ध्यान रखिए की एक घर में एक दिन में करीब दो पैकेट लग जाते हैं। यानी महीने भर में 60 पैकेट। हिसाब से यदि 100 घर हुए तो 6000 पैकेट और 500 घर हो गए तो 30000 पैकेट की नियमित बिक्री होगी। अब आप अपना कैलकुलेटर उठा सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!