Dr Amit Gupta के खिलाफ विशाखा कमेटी की जांच, रजिस्ट्रेशन भी खतरे में - BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में PG सेकंड ईयर के स्टूडेंट एवं MBBS डॉक्टर अमित गुप्ता के खिलाफ एक महिला मरीज ने बड़ी गंभीर शिकायत की है। इसके आधार पर डॉक्टर अमित गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विशाखा कमेटी की जांच शुरू हो गई है। यदि जांच में दोषी पाए गए तो रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाएगा और डॉक्टर अमित गुप्ता प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे। 

अच्छा इलाज करवाना है तो बलात्कार करवाना पड़ेगा

शिकायत करने वाली महिला कैंसर से पीड़ित है और उसे कीमोथेरेपी के लिए तीन दिन पहले भर्ती किया गया था। महिला ने शिकायत की और जांच कमेटी के सामने भी अपना बयान दोहराया। अपनी शिकायत के समर्थन में महिला ने एक ऑडियो भी प्रस्तुत किया। महिला मरीज ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर अमित गुप्ता ने उसकी मजबूरी और अपने पद का फायदा उठाया। ऐसी स्थिति में जब पति भी संयम धारण कर लेता है। डॉक्टर अमित गुप्ता, मर्यादाओं का अत्यधिक उल्लंघन कर रहे थे। एक प्रकार से उन्होंने यह स्थिति बना दी थी कि यदि अच्छी कीमोथेरेपी करवानी है, तो बलात्कार करवाना पड़ेगा। 

महिला मरीज के बयान के बाद डॉक्टर अमित गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया। महिला मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। विशाखा कमेटी की जांच शुरू हो गई है। अब कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही सुनिश्चित हो पाएगा कि डॉक्टर अमित गुप्ता दोषी हैं या निर्दोष। यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!