EOW BHOPAL की विदिशा में छापामार कार्रवाई, महिला अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल की टीम द्वारा विदिशा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। 

श्रीमती प्रतिभा कुम्हारे, उप पंजीयक कार्यालय, विदिशा गिरफ्तार 

EOW की ओर से बताया गया है कि, शिकायकर्ता श्री राकेश दीवान मीना द्वारा दिनांक 12.08.2024 को श्री राजेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई भोपाल के समक्ष एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि, 02 विकय पत्र संपादित कराये जाने (भूमि बंधक थी) के एवज में श्रीमती प्रतिभा कुम्हारे, उप पंजीयक कार्यालय, विदिशा, म०प्र० द्वारा दोनों दस्तावेजों के लिये राशि रूपये 10,000/- की मांग की जा रही है।

EOW के अनुसार उपरोक्त शिकायत का सत्यापन स्वतंत्र साक्षियों के उपस्थिति में कराये जाने पर सत्य पाया गया। दिनांक 13.08.2024 को आरोपी श्रीमती प्रतिभा कुम्हारे, उप पंजीयक कार्यालय विदिशा म०प्र० के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आज दिनांक 14.08.2024 को ट्रेप की कार्यवाही की गई, जो कि सफल रहा। उक्त ट्रेप की कार्यवाही में आरोपी श्रीमती प्रतिभा कुम्हारे, उप पंजीयक कार्यालय विदिशा म०प्र० को राशि रूपये 5,000 /- लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!