राहुल गांधी के वायनाड में नीता अंबानी की टीम - सेवा, बिजनेस या पॉलिटिक्स - Hindi News

Bhopal Samachar
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में दुनिया भर के ताकतवर लोगों को अपने पंडाल के नीचे खड़ा कर दिया था परंतु राहुल गांधी और उनके परिवार नहीं था। 2. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव क्षेत्र वायनाड में प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों की मदद के लिए नीता अंबानी ने अपनी टीम लगा दी है। रिलायंस फाउंडेशन के लोग, वायनाड के पीड़ित नागरिकों के लिए खाद्य सामग्री से टेंट और बिस्तर तक सब कुछ लेकर पहुंच गए हैं। 

वायनाड के लिए रिलायंस फाउंडेशन का प्लान

रिलायंस फाउंडेशन ने जानकारी दी है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर, त्रासदी झेल रहे लोगों के लिए लंबे समय तक राहत देन का प्लान बनाया है। पीड़ितों को फौरी राहत के लिए खाद्य पदार्थ, फल, दूध, सूखा राशन, रसोई के बर्तन, पीने का पानी, बुनियादी स्वच्छता जरूरतों का सामान, टेंट, बिस्तर, सोलर लालेटन और टार्च जैसी चीजें फाउंडेशन उपलब्ध करा रहा है। प्रभावित परिवारों की जिंदगी पटरी पर लौट सके इसके लिए बीज, चारा, उपकरण और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन बच्चों की शिक्षा निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पुस्तकों और खेल सामग्री सहित शिक्षा सहायता उपलब्ध कराएगा। बचाव कर्मी और आपदा प्रबंधन टीमें के सुचारू कामकाज के लिए रिलायंस जियो ने विशेष टावर लगाए हैं। ताकी संचार में सुधार हो सके और आपदा प्रबंधन को सुव्यवस्थित किया जा सके। 

वायनाड वालों के लिए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का बयान

केरल में हुई इस दुखद घटना पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, "हम वायनाड के लोगों की पीड़ा और भूस्खलन से हुए भारी नुकसान से दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में, हमारी संवेदनाएँ हर उस व्यक्ति और परिवार के साथ हैं जो प्रभावित हुए हैं। मौके पर मौजूद हमारी रिलायंस फाउंडेशन की टीमें दिन रात काम कर रही हैं। हम इस कठिन समय में केरल के लोगों के साथ खड़े हैं।" 

वायनाड में अंबानी का रिलीफ कैंप - सेवा, बिजनेस या पॉलिटिक्स

वायनाड में नीता अंबानी की टीम की गतिविधियों को कई दृष्टि से देखा जाएगा। उनकी स्वाभाविक प्रशंसा करने वाले लोग इसे एक संवेदनशील सेवा कार्य बताएंगे। कुछ लोग कहेंगे कि, रिलायंस में पिछले साल 6000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं। केरल से बहुत फायदा कमाना है। इसलिए जनता का दिल जीतने हेतु यह सबसे अच्छा मौका है। वायनाड में राहत सामग्री बांटने के बदले में लोग पूरे केरल में रिलायंस के प्रोडक्ट खरीदेंगे। 

राजनीति की दूरबीन से इस गतिविधि के ढाई अर्थ निकाले जा सकते हैं। 
1 - दुनिया का हर ताकतवर इंसान उनके यहां शादी में शामिल हुआ परंतु गांधी परिवार नहीं आया। वायनाड में सेवा कार्य के बहाने गांधी परिवार को मनाने की कोशिश की जा रही है। 
2 - वायनाड में उपचुनाव आने वाले हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी यहां पर भाजपा के लिए चुनाव जीतने की स्थिति नहीं बन पाया है। इसलिए आपदा में अवसर की तलाश की गई है। नीता अंबानी की टीम का जनता से डायरेक्ट कनेक्शन हो जाएगा। यही टीम यूनिफार्म चेंज करके चुनाव में काम करेगी। इस प्रकार एक तरफ भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा। 
2.1 - और दूसरी तरफ गांधी परिवार को सबक सिखाया जा सकेगा कि, तुम हमारे बुलाने के बाद भी यदि हमारी शादी में नहीं आओगे तो हमको जब भी मौका मिलेगा हम तुमसे तुम्हारी जमीन छीन लेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!