दीपक आर्य IAS - मुख्यमंत्री का गुस्सा 7 दिन में गायब, BUREAUCRACY NEWS

Bhopal Samachar
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री दीपक आर्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ब्यूरोक्रेसी में बड़ी पावर होती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 7 दिन पहले कुछ इस प्रकार से हटाया था मानो उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही की कार्रवाई शुरू होने जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री का गुस्सा 7 दिन में गायब हो गया और आज 2:38 AM पर जारी हुई आईएएस अधिकारियों की पद स्थापना सूची में दीपक आर्य को पावरफुल पोजीशन मिल गई थी। 

7 दिन पहले मुख्यमंत्री ने हटाया था

7 दिन पहले सागर के एक मंदिर में शिवलिंग बना रहे बच्चों पर पड़ोसी की दीवार गिर गई थी। इस घटना में नौ बच्चों की मृत्युहो गई थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि मंदिर में बहुत तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पड़ोसी का मकान जर्जर था। 50 साल पुराना था। उसकी दीवार डीजे की आवाज से गिर गई। जिसमें नौ बच्चों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के तत्काल बाद, सभी कलेक्टरों को डीजे पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। प्राकृतिक आपदा और जर्जर मकानों से जनता को बचाना कलेक्टर की जिम्मेदारी है। सागर के कलेक्टर ने दोनों जिम्मेदारी नहीं निभाई। 

मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन प्रचारित किया गया था 

जब मुख्यमंत्री ने श्री दीपक आर्य को सागर कलेक्टर के पद से हटाया तो इस समाचार को कुछ इस प्रकार से प्रचारित किया गया मानो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्री दीपक आर्य के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लिया है या फिर कोई बड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा थी कि, श्री दीपक आर्य को लंबे समय तक लूप लाइन में रखा जाएगा क्योंकि उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायत आई थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

7 दिन में मुख्यमंत्री का गुस्सा गायब

सिर्फ 7 दिन बाद और श्री दीपक आर्य के पिछले ट्रांसफर के बाद आज जब पहली बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद स्थापना सूची जारी हुई तो उसमें श्री दीपक आर्य को सीईओ एमपीआरआरडीसी अर्थात मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है।

मजेदार बात देखी मुख्यमंत्री ने श्री दीपक आर्य को आधी रात को सागर कलेक्टर के पद से हटाया था और आधी रात को ही उनकी पदस्थापना की सूचना जारी हुई है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!