मध्य प्रदेश के सभी जिलों में छानबीन के लिए IAS अधिकारियों की लिस्ट जारी - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में छानबीन के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह अधिकारी अगले दो महीने दौरे पर रहेंगे और एक जिले में कम से कम तीन दिन बिताएंगे। स्वाभाविक है कि इस दौरान कलेक्टर-एसपी से लेकर सभी विधायक और प्रभावशाली नेताओं-अधिकारियों की कुंडली इनके हाथ लग जाएगी, और बताने की जरूरत नहीं है कि, यह जानकारी मुख्यमंत्री के काम आएगी।

मध्य प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी IAS अधिकारियों की लिस्ट

  1. श्री पी. नरहरि (2001) इंदौर, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर
  2. डॉ. नवनीत मोहन कोठारी (2001) धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बडवानी
  3. डॉ. संजय गोयल (2003) उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम
  4. श्री एम. सेलवेन्द्रन (2002) शाजापुर, देवास, आगर मालवा
  5. श्री रघुराज एम. आर (2004) भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ
  6. श्रीमती शिल्पा गुप्ता (2008) नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल
  7. श्री लोकेश कुमार जाटव (2004) जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, डिंडौरी
  8. श्री जान किंग्सली ए. आर (2004) बालाघाट, सिवनी, मण्डला, छिंदवाडा, पांढूर्ना
  9. श्री श्रीमन शुक्ला (2007) अनूपपुर, उमरिया, शहडोल
  10. श्री सि.बि. चकवर्ती एम. (2008) सागर, दमोह, टीकमगढ, निवाडी, छतरपुर, पन्ना
  11. श्री अनिल सुचारी (2006) रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली
  12. श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव (2007) ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया
  13. श्री ललित कुमार दाहिमा (2008) भिण्ड, मुरैना, श्योपुर 

मध्य प्रदेश शासन के आदेश में क्या लिखा है, पढ़िए

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि, मध्य प्रदेश में, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित सरकारी छात्रावास/आश्रमों में सुविधाओं को बेहतर किये जाने के संबंध में सचिव स्तर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आदेश में लिखा है कि, सभी अधिकारी अपने प्रभार वाले जिलों में अगले दो महीने में कम से कम तीन दिन आकाशमें नीरी अपना प्रतिवेदन संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!