कल का मौसम - अरब सागर से बाहुबली बादल भारत की तरफ बढ़ रहे हैं, घनघोर बारिश होगी

Bhopal Samachar
IMD - India Meteorological Department
के सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवर्ती तूफान पैदा हो गया है। इस तूफान को "आसना" नाम दिया गया है। इसमें से बाहुबली बादल निकाल कर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। इनके भारतीय आसमान में आने से पहले गुजरात राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ में घनघोर बारिश शुरू हो गई है। लगभग 100 ट्रेनों को कैंसिल किया गया। एक लाख से ज्यादा या रेलयात्री परेशान हो गए। जब यह बादल भारत के आसमान पर पूरी तरह से छा जाएंगे तब बंगाल की खाड़ी के बदले इनको सपोर्ट करने के लिए आएंगे। भारत के जितने आसमान पर यह बादल रहेंगे, ऐसी बारिश होगी कि चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देगा। राज्य सरकारों के लिए यह अब तक का सबसे चुनौती पूर्ण मौसम हो सकता है। 

भारत मौसम एवं मानसून का पूर्वानुमान

अरब सागर से आ रहे बाहुबली बादलों का पहला दल कच्छ और सौराष्ट्र के आसमान में पहुंच चुका है। इसके बाद विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, फिर पूर्वी मध्य प्रदेश में, फिर गुजरात रीजन में और इसी के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में एवं इस सप्ताह के अंत तक मध्य महाराष्ट्र के आसमान में छा जाएगा। उपरोक्त सभी इलाकों में दिनांक 5 सितंबर तक किसी भी इलाके में और किसी भी समय अचानक घनघोर बारिश होने की संभावना है। सटीक जानकारी स्थानीय मौसम विभाग द्वारा 3 घंटे पहले ही जारी की जाएगी। इधर बंगाल की खाड़ी के बदले उड़ीसा, तेलंगाना और कोस्टल आंध्र प्रदेश के आसमान पर छाए हुए हैं। इसलिए उपरोक्त इलाकों में अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन्हीं बादलों का थोड़ा सा हिस्सा विदर्भ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आसमान पर भी है। इसलिए कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

घने बादलों की एक बटालियन जो अभी उड़ीसा के आसमान पर है। 1 सितंबर को छत्तीसगढ़ और 2 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के आसमान पर पहुंचने की संभावना है। इन बादलों के नीचे जितने भी इलाके आएंगे वहां पर मूसलाधार बारिश होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि, यदि संभव हो तो उपरोक्त इलाकों में अपनी यात्राओं को, मौसम के सामान्य होने तक के लिए स्थगित कर दें। कम से कम पूर्वोत्तर अरब सागर से 500 किलोमीटर की रेंज में, जितने भी कार्यक्रम स्थगित किया जा सकते हैं, वह सब स्थगित कर दिया जाएं, क्योंकि कहां नहीं जा सकता कि अगले दो दिनों में यह तूफान कितना शक्तिशाली हो जाएगा। या फिर हो सकता है किसी दूसरी दिशा से कोई शक्तिशाली हवाएं इस तूफान से टकराएं और इसे चकनाचूर कर दें। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!