IPO WATCH - सिर्फ ₹15000 में दिल्ली की 109 करोड़ रेवेन्यू वाली आईटी कंपनी में हिस्सेदारी का मौका

Bhopal Samachar
यदि आप आईटी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं और किसी नई कंपनी की तलाश कर रहे हैं तो आपको इस कंपनी के डॉक्यूमेंट स्टडी करना चाहिए। दिल्ली की आईटी कंपनी का आईपीओ ओपन हो गया है। Lenskart जैसी कंपनियों का पूरा कारोबार इस कंपनी के सॉफ्टवेयर पर चल रहा है। 100 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू और 10 करोड़ से ज्यादा PAT है। 

About Unicommerce eSolutions Limited in Hindi

यूनिकॉमर्स ईसॉल्यूशंस लिमिटेड कंपनी की स्थापना सन 2012 में हुई थी। AceVector Limited (formerly known as Snapdeal Limited), Starfish I Pte. Ltd, Kunal Bahl and Rohit Kumar Bansal, इस कंपनी के प्रमोटर्स हैं। ऑफिस दिल्ली में है। आईटी सेक्टर में एक SaaS (सॉफ़्टवेयर ऐज़ अ सर्विस) प्लेटफॉर्म है। 7 देश में 43 कंपनियों के लिए ई-कॉमर्स संचालन और मैनेजमेंट का काम करती है। कंपनी के ग्राहकों में निम्न प्रमुख है:- 
  1. Lenskart, 
  2. SupperBottoms, 
  3. Zivami, 
  4. Chumbak, 
  5. Paragon, 
  6. PharmEasy, 
  7. XpressBees, 
  8. Shiprocket, 
  9. Mamaearth, 
  10. Sugar Cosmetics, 
  11. Cello. 
 

Unicommerce eSolutions Limited Financial

कंपनी के रेवेन्यू में 17.71% और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 101.95% की वृद्धि हुई। कंपनी की कुल संपत्ति 109 करोड़ रुपए है। कंपनी के ऊपर 45 करोड़ बैंक लोन अथवा बाजार की उधारी है। कंपनी पब्लिक से 276.57 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट चाहिए। यह पूरा का पूरा पैसा कंपनी के पुराने इन्वेस्टर्स को दे दिया जाएगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए एक रुपए का उपयोग भी नहीं किया जाएगा। इसे सरल भाषा में इस प्रकार समझ सकते हैं कि, कंपनी के पुराने इन्वेस्टर्स IPO के जरिए अपने शेयर्स बेच रहे हैं। 

Unicommerce eSolutions IPO Opening, Closing, Listing, Date

  1. IPO Open Date - Tuesday, August 6, 2024
  2. IPO Close Date - Thursday, August 8, 2024
  3. Basis of Allotment - Friday, August 9, 2024
  4. Initiation of Refunds - Monday, August 12, 2024
  5. Credit of Shares to Demat - Monday, August 12, 2024
  6. Listing Date - Tuesday, August 13, 2024
  7. Cut-off time for UPI mandate confirmation - 5 PM on August 8, 2024 

Unicommerce eSolutions IPO Investment, GMP Trend 

  1. Face Value - ₹1 per share
  2. Price Band - ₹102 to ₹108 per share
  3. Lot Size - 138 Shares
  4. Investment Retail (Min) ₹14,904
  5. Investment Retail (Max) ₹193,752
  6. GMP Trend - 23.15% 

Unicommerce eSolutions IPO Review सब्सक्राइब करें या नहीं 

  1. Dilip Davda -SEBI registered Research Analyst-Mumbai का कहना है कि कंपनी प्रॉफिट में चल रही है। जो लोग लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं उनके लिए यह कंपनी फायदेमंद हो सकती है। 
  2. 2022 और 23 में कंपनी का प्रॉफिट केवल 6-6 करोड़ था। 2024 में 13 करोड़ हुआ है। यानी कंपनी में नियमित वार्षिक ग्रोथ नहीं है। शायद आईपीओ ओपन करना था इसलिए इस साल प्रॉफिट बनाया गया है। 
  3. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए पब्लिक का पैसा नहीं चाहिए बल्कि जिन लोगों ने स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट किया था उन्हें मालामाल करने के लिए IPO लाया गया है। यानी इस पेज से आने वाले साल में कंपनी का कारोबार नहीं बढ़ेगा प्रॉफिट भी नहीं बढ़ेगा।
  4. कंपनी ने ₹10 मूल्य के शेयर्स के 10 टुकड़े कर दिए। ₹1 मूल्य के शेयर के लिए 108 रुपए मांग रही है। यानी ₹10 मूल्य के शेयर के लिए ₹1080. कंपनी के कारोबार के हिसाब से वैल्यूएशन काफी हाई लग रहा है।

डिस्क्लेमर - यह केवल एक समाचार है जो INDIAN SHARE MARKET के निवेशकों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित किया गया है। हम किसी भी कंपनी में INVESTMENT करने अथवा इन्वेस्टमेंट नहीं करने के लिए प्रेरित नहीं करते। कृपया अपने FINANCIAL ADVISOR से परामर्श करें और शेयर मार्केट में अपनी स्टडी के आधार पर निवेश करें। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!