JABALPUR NEWS - बेडरूम की छत पर पड़ोसी की दीवार गिरी, दंपति की मौत

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली में अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बुधवार देर रात सभी खाना खाकर सोए थे। बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। वहीं, एक कमरे में दंपती सो गए। 

अशोक और विमला मलबे के नीचे दबे मिले

अलसुबह करीब 5 बजे भरभराकर घर से लगे पड़ोसी रामकुमार के मकान की दीवार गिर गई। कच्चे मकान के मलबे में अशोक दहिया और विमला दहिया दब गए। लोगों ने मलबा हटाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया। दोनों पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मझौली के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

रात में तेज बारिश के कारण दीवार गिरी

मृतक अशोक के भाई उद्धव दहिया ने बताया कि रात को तेज बारिश हुई थी। जिसकी वजह से हमारे मकान से पड़ोसी की पड़ोसी की कच्ची दीवार लगी है। जो तेज बारिश में गिर गई, जब तक मलबा हटाया, तब तक तड़प-तड़प कर भाई और भाभी की मौत हो चुकी थी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!