MANIT BHOPAL के स्टूडेंट, योगेन्द्र बघेल, भोपाल मंडल के नए ADRM

Bhopal Samachar
Maulana Azad National Institute of Technology (MANIT), Bhopal से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भारतीय रेल सेवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के अधिकारी, श्री योगेन्द्र बघेल ने भोपाल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ए.डी.आर.एम.) का कार्यभार निवर्तमान ए.डी.आर.एम. श्री योगेश कुमार सक्सेना से ग्रहण किया। इस पद पर नियुक्ति से पूर्व, आप रेल विकास निगम लिमिटेड में ग्रुप जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), भोपाल के पद पर कार्यरत थे। 

MANIT BHOPAL से इंजीनियरिंग डिग्री की है

श्री बघेल भारतीय रेल सेवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE) के 1997 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी रेल सेवा की शुरुआत वर्ष 2000 में दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) के पद से की थी। श्री बघेल ने प्रतिष्ठित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। श्री योगेन्द्र बघेल की अपर मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल मंडल के पद पर नियुक्ति पर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है। 

बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त  

पश्चिम रेल के वडोदरा मंडल के बाजवा स्टेशन पर जलभराव के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 29.08.2024 को निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!