MP BOARD 2020 12th की स्टेट टॉपर लड़की, फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली - REWA NEWS

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा 2020 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 12वीं कक्षा में राज्यस्तर पर टॉप 10 में शामिल खुशी सिंह की डेडबॉडी, उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.2% आए थे

2020 में 12वीं की एमपी बोर्ड की परीक्षा में खुशी सिंह के 500 में से 486 नंबर आए थे। पिता का नाम रमेश सिंह परिहार है। समाज सेवियों ने सम्मानित भी किया था। तब खुशी ने बताया था कि वे टीचर बनना चाहती हैं। खुशी त्योंथर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं। फिलहाल त्योंथर कॉलेज से बीए कर रही थीं। फाइनल ईयर में थीं। घटना त्योंथर में सोहागी थाने के चुनरी गांव की है।

सोमवार की सुबह परिवारवालों ने पुलिस को सूचित किया कि, खुशी ने आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शायद उसके मोबाइल से कोई सुराग मिल पाए और उसकी मृत्यु का कारण पता चल पाए। पोस्टमार्टर रिपोट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि खुशी ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर दी गई। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!