MP IAS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में टोटल 8 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में बड़ा फेरबदल हुआ है। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  1. श्री मोहम्मद सुलेमान - अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग से कृषि उत्पादन आयुक्त मध्य प्रदेश भोपाल। 
  2. श्री एसएन मिश्रा - कृषि उत्पादन आयुक्त से अपर मुख्य सचिव गृह विभाग तथा परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। 
  3. श्री केसी गुप्ता - अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग से अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग। संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। 
  4. श्री संजय दुबे - प्रमुख सचिव गृह विभाग से प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग। 
  5. श्री अनिरुद्ध मुखर्जी - प्रमुख सचिव आयुष विभाग तथा लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली। 
  6. श्रीमती दीपाली रस्तोगी - प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग से प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग। 
  7. श्री डीपी आहूजा - प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग तथा आयुष विभाग तथा लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ तथा मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का अतिरिक्त प्रभार। 
  8. श्री विवेक कुमार पोरवाल - प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तथा युक्त खाद्य सुरक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।  
  9. श्री संदीप यादव - प्रमुख सचिव विमान विभाग तथा जनसंपर्क विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार से प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तथा युक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार।
  10. डॉ सुदाम पंढरीनाथ खाड़े - आयुक्त जनसंपर्क से सचिन जनसंपर्क तथा आयुक्त जनसंपर्क तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार। 

2/ उपरोक्तानुसार श्री संजय दुबे (1993) द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव, (1998) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे तथा श्री विवेक कुमार पोरवाल (2000) द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव, (1998) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे । 

3/ उपरोक्तानुसार श्री डी पी आहूजा (1996) द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, (2001) सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आयुक्त, उद्योग, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मलय महासंघ, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

4/ श्री अशोक बर्णवाल (1991) अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सहकारिता विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

5/ श्री संजय कुमार शुक्ल (1994) प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

6/ श्री सुखवीर सिंह (1997) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!