MP NEWS - प्रभारी प्राचार्य पर 11वीं की छात्रा के रेप का आरोप, मामला दर्ज, सस्पेंड

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ट्राइबल डिपार्टमेंट द्वारा संचालित स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कक्षा 11 की छात्रा के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि, प्रभारी प्राचार्य ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। डिपार्टमेंट ने आरोपी प्रभारी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। 

प्रभारी प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल के खिलाफ लड़की की शिकायत

करनपठार थाना पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया था की, 'मैंने 11वीं की पढ़ाई 2023 में शहडोल के सरकारी स्कूल में की थीं। इस साल मैं 12वीं की परीक्षा ओपन से देना चाह रही थी। इसके लिए मैंने 23 अगस्त को प्रभारी प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि परीक्षा का फॉर्म यहां नहीं भरता है। इसके लिए शहडोल जाना पड़ेगा। वह मुझे कार से शहडोल जाने का बोलकर ले जाने लगे थे। लेकिन रास्ते में उन्होंने कार को एक स्कूल की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और मुझे जबरन शराब पिलाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। फिर मेरे साथ रेप किया। इसके बाद मैं वहां से भाग गई। घर आकर पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद पर परिजनों ने रेप की इसकी शिकायत थाने में की थीं। 

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 अगस्त दिन रविवार को मामला दर्ज कर लिया था। समाचार लिखे जाने तक, गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है परंतु आज सरकारी कामकाज के शुरू होते ही जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त ने प्रभारी प्राचार्य उदय नारायण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!