MP NEWS - मध्य प्रदेश सरकार, जिलों के प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने मंत्रियों के बीच जिलों के प्रभार का निर्धारण कर दिया है। आज सोमवार 13 अगस्त 2024 को प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई। दिनांक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रभारी मंत्री अपने जिलों में ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। 

List of Ministers in Charge of Madhya Pradesh 2024

  1. डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री - इंदौर। 
  2. श्री जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री - जबलपुर एवं देवास। 
  3. श्री राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री - सागर एवं शहडोल। 
  4. कुंवर विजय शाह - रतलाम एवं झाबुआ। 
  5. श्री कैलाश विजयवर्गीय - सतना एवं धार। 
  6. श्री प्रहलाद पटेल - भिंड एवं रीवा। 
  7. श्री राकेश सिंह - छिंदवाड़ा एवं नर्मदा पुरम। 
  8. श्री करण सिंह वर्मा - मुरैना एवं सिवनी। 
  9. श्री उदय प्रताप सिंह - बालाघाट एवं कटनी। 
  10. श्रीमती संपतिया उईके - सिंगरौली एवं अलीराजपुर। 
  11. श्री तुलसी सिलावट - ग्वालियर एवं बुरहानपुर। 
  12. श्री एदल सिंह कंसाना - दतिया एवं छतरपुर। 
  13. कुमारी निर्मला भूरिया - मंदसौर एवं नीमच। 
  14. श्री गोविंद सिंह राजपूत - नरसिंहपुर एवं गुना। 
  15. श्री विश्वास कैलाश सारंग - खरगोन एवं हरदा। 
  16. श्री नारायण सिंह कुशवाहा - शाजापुर एवं निवाड़ी। 
  17. श्री नगर सिंह चौहान - आगर मालवा और उमरिया। 
  18. श्री प्रद्युमन सिंह तोमर - शिवपुरी और पांढुरना। 
  19. श्री चैतन्य कुमार कश्यप - भोपाल और राजगढ़। 
  20. श्री इंदर सिंह परमार - पन्ना और बड़वानी। 
  21. श्री राकेश शुक्ला - श्योपुर और अशोकनगर। 
  22. श्री रामनिवास रावत - मंडल और दमोह। 
  23. श्रीमती कृष्णा गौर - सीहोर एवं टीकमगढ़। 
  24. श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी - खंडवा। 
  25. श्री दिलीप जायसवाल - सीधी। 
  26. श्री गौतम कटवाल - उज्जैन। 
  27. श्री लखन पटेल - विदिशा एवं मऊगंज। 
  28. श्री नारायण सिंह पवार - रायसेन। 
  29. श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल - बैतूल। 
  30. श्रीमती प्रतिभा बागड़ी - डिंडोरी। 
  31. श्री दिलीप अहिरवार - अनूपपुर। 
  32. श्रीमती राधा सिंह - मैहर। 

विजयवर्गीय और पटेल को महत्व नहीं दिया

कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे सीनियर मंत्रियों को महत्व नहीं दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय को भोपाल एवं उज्जैन का प्रभार मिलने की उम्मीद थी लेकिन सतना और धार का प्रभार दिया है। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को जबलपुर, सागर या छिंदवाड़ा मिलना चाहिए था परंतु रीवा और भिंड की जिम्मेदारी मिली है।

सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन 

प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट में सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया। उनकी लोकसभा में तीन जिले आते हैं। गुना का प्रभार उनके समर्थक गोविंद सिंह राजपूत को दिया गया है और शिवपुरी का प्रभार उनके दूसरे विश्वासपात्र प्रद्युम्न सिंह तोमर को दिया गया है। अशोक नगर औपचारिकता के लिए राकेश शुक्ला को दे दिया गया है। कुल मिलाकर सिंधिया के इलाके में प्रभारी मंत्री भी वही बनाए गए हैं जो सिंधिया का झंडा लेकर चलते हैं।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!