मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जन्माष्टमी की छुट्टी की तारीख बदली - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा मुख्यपीठ जबलपुर  ने दिनांक 27.08.2024 को कार्य दिवस घोषित किया है जबकि इसके स्थान पर 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित कर दिया है।

MPHC JANAMASHATAMI HOLIDAY DATE CHANGE NOTICE

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश जबलपुर ने दिनांक 5 अगस्त 2024 को अधिसूचना जारी कर इसकी सूचना दी है। इस अधिसूचना क्रमांक B-3481 के अनुसार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की रजिस्ट्री अधिसूचना क्रमांक B- 9416 एक- 7-3 -2023 भाग 1 जबलपुर दिनांक 14 दिसंबर 2023 एवं रजिस्ट्री अधिसूचना क्रमांक C- 1526-एक-7-3 -2023 भाग 1 जबलपुर दिनांक 8 फरवरी 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश मुख्यपीठ जबलपुर, खंडपीठ इंदौर ,ग्वालियर एवं रजिस्ट्री तथा मध्य प्रदेश के जिला न्यायपालिका हेतु मंगलवार दिनांक 27 अगस्त 2024 के स्थान पर सोमवार दिनांक 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है।

MPHC 27 AUGUST 2024 WORKING DAY

उक्त परिवर्तित अवकाश के एवज में उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश मुख्यपीठ जबलपुर, खंडपीठ इंदौर/ ग्वालियर एवं रजिस्ट्री तथा मध्य प्रदेश के जिला न्यायपालिका हेतु मंगलवार दिनांक 27 अगस्त 2024 को कार्य दिवस घोषित किया जाता है। यह आदेश माननीय उच्च न्यायालय, रजिस्टार जनरल, मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित है।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!