तहसीलदार अमिता सिंह - इच्छाधारी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ? - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के लिए तहसीलदार के पद पर काम करने वाली श्रीमती अमिता सिंह के बारे में डाउट किया जाना चाहिए। क्या वह अपनी लाइफ में डबल रोल प्ले कर रही हैं। एक तरफ प्रशासनिक पद और दूसरी तरफ किसी बड़े सोशल मीडिया समूह के लिए कंटेंट क्रिएटर का काम कर रही है। क्या इसके बदले में वह कोई नगद लाभ प्राप्त कर रही है या फिर पावरफुल पोस्टिंग और प्रमोशन के लिए ऐसा कुछ कर रही है। सवाल इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि, उन्होंने काम ही ऐसा किया है। 

फेसबुक पर पोस्ट किया और फिर डिलीट कर दिया

फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने जो कुछ लिखा, उसकी भाषा बेहद निम्न थी। सभ्य समाज में किसी की भी निंदा करने का अपना एक तरीका होता है। अमिता सिंह की प्रोफाइल पर दूसरी अन्य पोस्ट पर भाषा बेहद सभ्य और सामान्य है। कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन इंटरनेट पर कुछ भी डिलीट नहीं होता। उसे कभी भी रिकवर किया जा सकता है। गुना के पत्रकारों ने तो स्क्रीनशॉट भी ले लिया। अब स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता भड़क उठे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है और चेतावनी भी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है स्क्रीनशॉट, इस समाचार में संलग्न है।

यहां नहीं कहीं और पोस्ट करना था?

इससे पहले भी चार बार इसी प्रकार की पोस्ट हो चुकी है। कई बार पोस्ट करने के बाद उन्हें डिलीट किया गया है। इन गतिविधियों से डाउट होता है कि अमिता सिंह, मध्य प्रदेश शासन के अलावा किसी और के लिए भी काम कर रही हैं। हो सकता है गुपचुप तरीके से कोई दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेट कर रही हैं। यह सभी पोस्ट, इस दूसरे वाले अकाउंट में पोस्ट करने थे परंतु कई बार जल्दबाजी में गलती हो जाती है। जब एक व्यक्ति दो अकाउंट ऑपरेट करता है तो अक्सर ऐसी गलती हो जाती है। यहां नोट करना जरूरी है कि सन 2016 से पहले तक श्रीमती अमिता सिंह को प्रियंका वाड्रा की पार्टी बड़ी पसंद थी। एक बार तो नरेंद्र भाई को आत्महत्या की सलाह दे दी थी।

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!