MP NEWS - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल की केंद्रीय जेल में...

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल की केंद्रीय जेल में पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद कैदियों के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि, जैसे गहरी अंधेरी रात में एक दीपक मार्ग दिखाता है, वैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें आशा और प्रकाश की प्रेरणा देता है। 

भोपाल में जेल विभाग का पेट्रोल पंप शुरू

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी भोपाल में जेल विभाग के पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। उन्होंने सेंट्रल जेल के अंदर बाल गोपाल की पूजा की और सभी कैदियों एवं उनके परिवारों के लिए मंगल कामना की। 

चंदेरी में बैजू बावरा की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चंदेरी में आज मध्यप्रदेश के रत्न, महान गायक श्री बैजू बावरा जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगीत के लिए समर्पित आपका जीवन भावी पीढ़ियों को संगीत की साधना के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!