MP NEWS - मुख्यमंत्री के काफिले की कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मारी, तीन घायल

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के काफिले की एक कार ने एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके कारण ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। यह घटना राजगढ़ जिले के सारंगपुर में घटित हुई। 

ऑटो वाला रविवार को अपने परिवार को घुमाने ले जा रहा था

रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले थे। उनके काफिले में पीछे चल रहे एक वाहन ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। ऑटो में ऑटो चालक आरिफ, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घटना में ऑटो रिक्शा चालक की पत्नी और छोटे बच्चों को चोट आई है जबकि 13 साल का बड़ा बेटा घायल हो गया है। उसके पैर में फ्रैक्चर है।

घायल को 50 हजार रुपए की मदद

घटना के बाद बच्चे को प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी और एसपी आदित्य मिश्रा सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी लगते ही राज्य मंत्री गौतम टेटवाल भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। मंत्री ने 50 हजार रुपए सहायता राशि का चेक भी सौंपा। साथ ही ऑटो की मरम्मत करने के लिए कहा है। इस मामले में जनपद CEO प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही ऑटो की मरम्मत भी कराई जाएगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!