MP PM SHRI स्पेशल फ्लाइट फेल, 50% डिस्काउंट के बाद भी किराया ज्यादा है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा बड़ी ही धूमधाम के साथ शुरू की गई पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा फेल हो गई है। किराए में 50% डिस्काउंट का प्रचार किया जा रहा है परंतु इस डिस्काउंट के बाद भी पीएम श्री फ्लाइट का किराया दूसरी फ्लाइट से ज्यादा है। स्थिति यह हो गई है की फ्लाइट को यात्री नहीं मिल रहे हैं। सोमवार को इंदौर से जबलपुर के लिए खाली फ्लाइट में उड़ान भरी। एक भी यात्री नहीं था।

50% डिस्काउंट के बाद भी इंदौर-जबलपुर पीएम श्री, इंडिगो से महंगी

पीएमश्री योजना के प्लेन के अतिरिक्त इंदौर जबलपुर इंडिगो डेली फ्लाइट पहले से उपलब्ध है। ये फ्लाइट 3640 रुपए में उपलब्ध है। पीएमश्री चार्टर्ड उड़ान का किराया 50% डिस्काउंट के बाद भी 3937 रुपए है। इंडिगो की डेली फ्लाइट सुबह 6.10 बजे उड़कर सुबह 7.35 बजे (1 घंटे 25 मिनट बाद) जबलपुर पहुंचा देती है। वापसी में शाम 7.30 बजे उड़कर रात 8.55 बजे इंदौर आ जाती है। यानी पूरे दिन काम निपटाकर रात तक वापस लौट सकते हैं। साथ ही इंदौर से जबलपुर के लिए नियमित ट्रेन भी उपलब्ध है। 

इंदौर-भोपाल : 3 घंटे में बस से पहुंच जाती है तो फ्लाइट से क्यों जाएं

इंदौर से भोपाल के लिए नियमित फ्लाइट नहीं है। इसके बावजूद पीएमश्री फ्लाइट को यात्री नहीं मिल रहे। इस कारण है कि पीएमश्री का किराया 2250 रुपए है। दूसरी ओर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंदौर से भोपाल का एसी चेयर कार (CC) का किराया 810 रुपए है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया 1510 रुपए है। इसमें खाना भी शामिल है और पीएमश्री से कम है। इसके अलावा इंदौर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन में सेकंड सीटिंग (नॉन एसी) का किराया 100 रुपए और एसी चेयर कार (CC) का किराया 360 रुपए है। चार्टर्ड बस इंदौर और भोपाल से 15-15 मिनट में उपलब्ध है। चार्टर्ड बस का किराया 435 रुपए ही है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!