MPTRC TRIBAL उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 भर्ती, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की समय सारणी जारी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के कार्यालय आयुक्त,जनजातीय कार्य द्वारा संचालित विद्यालयों में उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। 

उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग एक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन, अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों को अपलोड करना, अभ्यर्थियों द्वारा शाला का विकल्प चयन, जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन के लिए टाइम टेबल जारी किया गया है। चयनित उम्मीदवार इसी समाचार में नीचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके समय सारणी देख सकते हैं एवं कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, मध्य प्रदेश द्वारा जारी निर्देशिका भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPTRC HIGHER SECONDARY SCHOOL TRIBAL TEACHER DOCUMENT VERIFICATION DATE SHEET

1.अभ्यर्थियों द्वारा प्रोफाइल पंजीयन-06 Aug 2024 - 08 Aug 2024
2.अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों को अपलोड करना-06 Aug 2024 - 08 Aug 2024
3.अभ्यर्थियों द्वारा शाला का विकल्प चयन-06 Aug 2024 - 08 Aug 2024
4.जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन-12 Aug 2024 - 14 Aug 2024

MPTRC HSS UMS TRIBAL 2024 TEACHER RECRUITMENT COUNSELLING DIRECT LINK DOWNLOAD

कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, मध्य प्रदेश द्वारा पत्र क्रमांक 12794 के द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2024 को निर्देशिका जारी की गई थी। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश जनजातीय एवं अनुसूचित जाति शिक्षक संवर्ग (सेवा एवं भर्ती नियम) 2018 तथा इस नियम में समय-समय पर किए गए संशोधन (इसे आगे भर्ती नियम 2018 उल्लेख किया गया है) में उल्लिखित प्रावधानों तथा समय-समय पर जारी निर्देशों के अंतर्गत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल के द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा वर्ष 2023 में आयोजित की गई चयन परीक्षा परिणाम के आधार पर कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी चयन सूची के अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपलोड, सत्यापन एवं शाला विकल्प चयन की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। 

MPTRC TRIBAL TEACHER VARG 1 COUNSELLING DIRECT LINK DOWNLOAD

MPTRC TRIBAL द्वारा जारी 10 पेज की निर्देशिका प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किया गया डेडीकेटेड पोर्टल ओपन हो जाएगा। स्क्रीन पर 10 पेज की पीडीएफ फाइल डिस्प्ले होगी। ऑनलाइन पढ़ सकते हैं एवं सिंगल क्लिक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!