मध्य प्रदेश सरकार ने पार्षद से लेकर महापौर तक का वेतन बढ़ाया - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले समस्त नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा कर दी है। इसमें पार्षद से लेकर समस्त नगर पंचायत अध्यक्ष, समस्त नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त महापौर भी शामिल हैं। 

नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिका को 2 करोड़ मिलेंगे

मध्‍य प्रदेश में निकाय के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी गई है। अध्‍यक्ष से लेकर पार्षदों तक के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। अब मध्‍य प्रदेश में नगर पालिका अध्‍यक्ष को 7200 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं नगर निगम महापौर को अब 22 हजार की जगह 26 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले नगर निगम को पांच करोड़ और बेहतर काम करने वाली नगर पालिका को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन

मुख्‍यमंत्री अपने निवास पर सोमवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोध‍ित कर रहे थे। इसमें मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। सीएम ने इस अवसर पर कहा राज्‍य में जन्माष्टमी भी धूम धाम से मनाई जाएगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!