RASHIFAL - 19 अगस्त फुल मून का आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यहां पढ़िए

Bhopal Samachar
दिनांक 19 अगस्त 2014 को भारत का सबसे पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा और ठीक इसी दिन चंदा मामा भी पृथ्वी माता से राखी बंधवाने आएगा। इसके कारण हमको अपनी आंखों से चंद्रमा 14% अधिक बड़ा दिखाई देगा। अंतरिक्ष विज्ञान में इस घटना को फुल मून कहते हैं। NASA ने बताया है कि, 2024 में यह ब्लू मून होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि चंद्रमा नीला हो जाएगा। जिस वैज्ञानिक ने सबसे पहले इसे देखा था, उसने ब्लू मून नाम रख दिया है। उत्तर भारतीय ज्योतिष के अनुसार, पूर्णिमा के अवसर पर जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा तो वह एक साथ समस्त 12 राशि के मनुष्यों को प्रभावित करेगा। आईए जानते हैं फुल मून का राशिफल क्या होगा। 

फुल मून का राशिफल 

ज्योतिष में चंद्रमा मन का कारक है। पृथ्वी पर यह समुद्र को सीधे प्रभावित करता है। जिस प्रकार पृथ्वी पर तीन चौथाई पानी है। इस प्रकार मनुष्य के शरीर में भी तीन चौथाई पानी है। फुल मून के कारण समुद्र में ज्वार भाटा बढ़ जाता है। इसलिए मनुष्य के शरीर में भी जल तत्व सामान्य से कहीं अधिक सक्रिय हो जाता है। कुछ लोग पूर्णिमा के दिन घबराहट और ब्लड प्रेशर भी महसूस करते हैं। इस प्रकार प्रमाणित होता है कि, पूर्णिमा का चंद्रमा मनुष्य के शरीर को प्रभावित करता है, और इसके आधार पर माना जा सकता है कि, चंद्रमा मन का कारक होता है जैसा कि ज्योतिष शास्त्र में लिखा है। जिस दिन वैज्ञानिकों को ऐसे उपकरण प्राप्त हो जाएंगे, शायद उस दिन यह बात भी प्रमाणित हो जाएगी। चलिए फिलहाल फुल मून का राशिफल पढ़ते हैं। 

मेष राशि का फल 

अमावस्या से पहले कोई नया अवसर प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यदि किसी पुराने प्रोजेक्ट को बंद करने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा के समक्ष ध्यान लगाने का प्रयास करें। आत्म निरीक्षण करें और अपने अपने लक्ष्य का पुनर्मूल्यांकन करें। 

वृषभ राशि का फल 

कृपया अपने रिलेशन और पार्टनरशिप के बारे में गहराई से विचार करें क्योंकि, यदि कोई पुराना मतभेद चला आ रहा है तो वह अमावस्या से पहले समाप्त हो सकता है। कैरियर और कमाई में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेगा। 

मिथुन राशि का फल 

अगले 10 दिन तक अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर 100% फोकस करें क्योंकि आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। यह समय आपकी लाइफ के इंर्पोटेंट डिसीजन का हो सकता है। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। 

कर्क राशि का फल 

पूर्णिमा की रात छत पर चंद्रमा के सीधे संपर्क में बैठकर ध्यान लगाए। अगले 11 दिनों तक अपने इष्ट देव के सामने बैठकर मेडिटेशन करें। यह समय आपके आध्यात्मिक विकास का है। आप अलौकिक आनंद प्राप्त कर सकते हैं। परिवार से संबंधित अथवा यदि किसी व्यक्ति से आपका कोई भावनात्मक संबंध है, आपके ऊपर कोई मानसिक बोझ बना हुआ है तो वह दूर हो सकता है। 

सिंह राशि का फल 

किसी भी प्रोजेक्ट के शुभारंभ का शुभ मुहूर्त सभी निकालते हैं, परंतु प्रोजेक्ट के समापन का मुहूर्त कोई नहीं निकलवाता। यदि आपका कोई प्रोजेक्ट संचालित है और पूर्ण होने वाला है तो 19 से 29 अगस्त के बीच प्रोजेक्ट को पूर्ण कर दीजिए। इसके कारण आपको अत्यंत लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्णिया से अमावस्या के बीच में आपकी क्रिएटिविटी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। परिवार और बच्चों से संबंधित मामले भी आगे बढ़ेंगे। 

कन्या राशि का फल 

अगले 5 दिन प्रॉपर्टी और फैमिली से संबंधित डिसीजन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। गंभीरता और गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। फैमिली लाइफ में कोई चेंज हो सकता है। 

तुला राशि का फल 

यह समय पुराने मामलों को सुलझाने और नए अवसर को पहचानने का है। कृपया अपने संवाद पर विशेष ध्यान दें और रिश्तो के महत्व को समझें। यदि कोई यात्रा करना चाहते हैं तो अवसर प्राप्त होगा। यदि किसी विशेष शिक्षा के लिए आवेदन किया है तो अवसर प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि का फल 

अगले 10 दिन अपना बैंक स्टेटमेंट और बैलेंस शीट लेकर बैठ जाइए। यह समय फाइनेंशियल डिसीजन लेने का है। जितनी स्टडी और रिसर्च करेंगे उतना ज्यादा फायदा मिल जाएगा। कृपया अपने रिश्तों में पारदर्शिता का पालन करें। 

धनु राशि का फल 

फुल मून के कारण आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ जाएगा। इसके कारण आपकी पर्सनल लाइफ में कोई चेंज हो सकता है। आपकी लाइफ स्टाइल को लेकर कोई डिसीजन हो सकता है और आपकी हेल्थ को लेकर भी कोई डिसीजन या कोई चेंज हो सकता है। 

मकर राशि का फल

करियर में कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है या फिर उसके लिए शुरुआत हो सकती है। आपका मन शांति की तलाश करेगा। यही समय है जब आप किसी पुराने भावनात्मक मामले से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। 

कुंभ राशि का फल 

ब्लू मून के कारण आपके विचार और अभिव्यक्ति प्रभावशाली हो जाएगी। अगले 10 दिनों में आपको अपने संगठन अथवा अपने समूह के बारे में सफलता मिलेगी। आप जो भी कहेंगे आपके फॉलोवर्स (परिवार के लोग, अधीनस्थ कर्मचारी, आपके समर्थन, आपके मित्र इत्यादि) उसे सही मान लेंगे। कोई नई मित्रता भी हो सकती है। कुल मिलाकर अगले 15 दिन सामाजिक जीवन के लिए बड़े अच्छे हैं। 

मीन राशि का फल 

आपके करियर में कोई महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। कृपया आध्यात्मिकता में अपनी रुचि को बढ़ने दें। यह मानसिक शांति को प्राप्त करने का समय है। अपनी आंतरिक शक्ति की वृद्धि के हर संभव प्रयास करें। 19 से 29 अगस्त तक मेडिटेशन अथवा आत्मज्ञान के लिए, अथवा आध्यात्मिक विकास के लिए, जो कुछ भी कर सकते हैं करें। ✒ आचार्य कमलांशु

डिस्क्लेमर - यह राशिफल उत्तर भारत में प्रचलित ज्योतिष शास्त्र के आधार पर लिखा गया है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विज्ञान में ज्योतिष विज्ञान के अनुसंधान को प्रमाणित करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए ऐसे लोग जो प्रमाणीकरण चाहते हैं, कृपया इस राशिफल को नजरअंदाज करें। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में religious पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!