कचरे के कारण चंद्रमा खतरे में, पढ़िए पृथ्वी पर सुनामी आएगी या सूखा पड़ेगा - SPACE NEWS

Bhopal Samachar
पृथ्वी पर लगभग 8.7 मिलियन प्रजातियों के जानवर रहते हैं, परंतु मनुष्य अकेला ऐसा जानवर है जो प्रकृति के सिस्टम में छेड़छाड़ करता है। आसमान में प्रदूषण और धरती पर कचरे के पहाड़ लगा दिए हैं। समुद्र कचरे से भर गया है। सिर्फ इतना ही नहीं इंसानों ने चंद्रमा पर भी इतना सारा कचरा फैला दिया है कि अब चंद्रमा का पर्यावरण खतरे में आ गया है। अपन सब जानते हैं कि चंद्रमा के कारण ही समुद्र में लहरें पैदा होती है। ऑक्सीजन लेवल मेंटेन होता है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यदि चंद्रमा में कोई गड़बड़ हो गई तो फिर पृथ्वी का क्या होगा। 

चंद्रमा पर कितना कचरा पड़ा हुआ है

चंद्रमा की आयु 4.5 अरब साल है। सिर्फ 65 साल पहले सन 1959 में पहली बार पृथ्वी के इंसानों ने चंद्रमा तक अपनी पहुंच बनाई। सबसे पहले सोवियत संघ (रूस) का रॉकेट पहुंचा। उसके बाद अमेरिका और फिर दुनिया भर में होड़ लग गई। चीन, भारत और जापान, चंद्रमा पर अपने सफल अभियान चला चुके हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनियां भी चंद्रमा तक अपनी मशीन में पहुंच चुकी है। उपरोक्त पांच देशों के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतना ज्यादा कचरा फैला दिया है कि, अब चंद्रमा का पर्यावरण प्रभावित होने लगा है। आप जानकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि चंद्रमा पर कितना खतरा पड़ा हुआ है:- 
  1. अंतरिक्ष यान और लैंडर के अवशेष पड़े हुए हैं। अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर छोड़े गए लूनर मॉड्यूल के बेस, रोवर, और अन्य उपकरण पड़े हुए हैं।
  2. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा अपने प्रयोग के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरण "सेस्मोमीटर" इत्यादि चंद्रमा पर पड़े हुए हैं। 
  3. रोवर्स, सैटेलाइट्स, और अन्य उपकरण मिशन की सफलता के बाद चंद्रमा पर ही छोड़ दिए गए हैं।
  4. लूनर रोविंग व्हीकल्स (LRVs) अभी भी चंद्रमा पर पड़ा हुआ है। 
  5. चंद्रमा पर जितने भी अंतरिक्ष यात्री गए उन्होंने अपने बैकपैक, बूट्स, कैमरे, और अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं जो उनके लिए उपयोगी नहीं थी। सब चंद्रमा पर छोड़ दिया। 
  6. गोल्फ बॉल्स और झंडे अभी भी चंद्रमा पर पड़े हुए हैं।
  7. इंसानों की बदतमीजी देखिए। चंद्रमा पर मल त्याग के भी आए हैं। 

  8. सिर्फ 65 साल में इंसानों ने चंद्रमा पर 200 टन कचरा जमा कर दिया है। इस कचरे में कौन सी रासायनिक क्रियाएं हो रही हैं। इसके कारण चंद्रमा के पर्यावरण का क्या हो रहा है। किसी को कुछ भी पता नहीं है और कोई जानने की कोशिश भी नहीं कर रहा है। 

चंद्रमा के डिस्टर्ब होने से पृथ्वी पर क्या असर पड़ेगा

4.5 अरब साल पहले जब एक प्राकृतिक घटना के कारण चंद्रमा अस्तित्व में आया तब पृथ्वी पर समुद्र में हलचल शुरू हुई। लहरें उठाना शुरू हुई और फिर ज्वार-भाटा आया। आप पृथ्वी पर कहीं भी रहते हो। आपके आसपास कोई समुद्र ना हो लेकिन फिर भी आपका जीवन समुद्र के कारण ही है। चंद्रमा के कारण समुद्र में विशाल लहरें उठाती हैं। लहरों के कारण हवा चलती है और पृथ्वी पर ऑक्सीजन का वितरण होता है। नहीं तो जिसके आंगन में पीपल का पेड़ होता केवल वही जिंदा रहता। चंद्रमा के कारण वह लोग भी जिंदा है जिन्होंने जीवन में कोई वृक्ष नहीं लगाया। समुद्र से बादलों का जन्म होता है और बादलों से वर्षा होती है। वर्षा से वनस्पति होती है। 

जरा सोचिए यदि चंद्रमा डिस्टर्ब हो गया तो समुद्र डिस्टर्ब हो जाएगा। पृथ्वी पर ऑक्सीजन लेवल गड़बड़ हो जाएगा। पृथ्वी पर वर्ष की गतिविधि बदल जाएगी। इसके कारण वनस्पति बदल जाएगी। खेतों में फसल प्रभावित होगी जिससे शाकाहारी मनुष्य का जीवन संकट में आ जाएगा और जंगल में पेड़ खत्म हो गए तो जानवर खत्म हो जाएंगे अर्थात मांसाहारी मनुष्य का जीवन संकट में आ जाएगा।

NASA सफाई अभियान चलाना चाहती है

चंद्रमा पर कचरा छोड़कर आना आसान काम था परंतु चंद्रमा से कचरा उठाकर कैसे लाएंगे। वैज्ञानिकों के सामने यह सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है। अंतरिक्ष के मामलों में दुनिया का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था NASA, चंद्रमा पर सफाई अभियान चलाना चाहती है। पहली बार नासा में इस बात पर विचार हो रहा है। अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है परंतु संतोष की बात है कि, विचार मंथन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कोई रास्ता भी निकल आएगा। तब तक के लिए NASA के वैज्ञानिक चाहते हैं कि चंद्रमा पर अभियानों की संख्या कम कर दी जाए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!