Space Science - पृथ्वी का वजन 81000 टन घट गया, इसका अपनी लाइफ पर क्या असर पड़ेगा, पढ़िए

Bhopal Samachar
पिछले 1 साल में पृथ्वी का वजन 81000 टन घट गया है। यह वजन लगभग 16000 हाथियों के बराबर है। यह जानना बेहद जरूरी है कि, पृथ्वी के वजन में आए इस अंतर का अपन इंसानों की लाइफ पर क्या असर पड़ेगा। क्या इसके कारण जलवायु भी प्रभावित होगी। 

पृथ्वी के वजन का हिसाब किताब - कितना घटा और कितना बढ़ा

वैज्ञानिकों की ओर से बताया गया है कि, पृथ्वी की ऊपरी परत में जो गैस होती है, उनमें से हाइड्रोजन और हीलियम जैसे तत्व अंतरिक्ष में गायब हो जाते हैं। इसके कारण पिछले 1 साल में, पृथ्वी का, 96000 टन वजन कम हो गया। Radioactive Decay के कारण बड़ी मात्रा में पृथ्वी के पदार्थ ऊर्जा में बदल गए और अंतरिक्ष में चले गए। इसके कारण पिछले 1 साल में पृथ्वी का लगभग 7 मैट्रिक टन वजन कम हो गया। पृथ्वी पर हुए अंतरिक्ष अभियानों के कारण पृथ्वी का 1000 टन वजन कम हो गया। इतने सारे रॉकेट, सैटेलाइट और उनके साथ दूसरे उपकरण पृथ्वी से अंतरिक्ष में चले गए। दूसरी तरफ अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों से टूटकर जो हिस्से धूल में परिवर्तित हो जाते हैं। वह लगातार पृथ्वी से चिपकते रहते हैं। बहुत सारे उल्का पिंड अंतरिक्ष से पृथ्वी में आकर शामिल हो गए। कई तारे टूट कर पृथ्वी के समुद्र में समा गए। इस प्रक्रिया के कारण इसके कारण पृथ्वी का वजन 16000 टन बढ़ गया। इस सारे कैलकुलेशन के बाद फाइनल आंसर यह है कि पृथ्वी का वजन पिछले 1 साल में 81000 टन कम हो गया है। 

वजन के घट जाने से पृथ्वी पर क्या प्रभाव पड़ता है

  1. अंतरिक्ष विज्ञान के अनुसार यदि पृथ्वी का वजन कम होगा तो उसका गुरुत्वाकर्षण बल भी कम हो जाएगा। यानी जो चीज आज 100 किलो की है वही चीज 90 किलो की रह जाएगी। मोटे लोगों को वेट लूज करने के लिए कोई दवाई नहीं खानी पड़ेगी। उनका वजन अपने आप कम हो जाएगा। 
  2. पृथ्वी का वजन घट जाने से पृथ्वी की परिक्रमण गति पर भी असर पड़ सकता है। दिन और रात की अवधि में बदलाव हो सकता है। 
  3. इसके कारण पृथ्वी का दूसरे ग्रहों के साथ आकर्षक बदल सकता है, क्योंकि पृथ्वी का आकर्षण बल कम हो जाएगा। सौरमंडल में विभिन्न पिंडों के बीच कक्षाओं में परिवर्तन हो सकता है। 

लेकिन यह सब कुछ तब हो सकता है जब पृथ्वी के वजन में इतना अंतर हो जाए कि वह पृथ्वी को प्रभावित कर सके। फ़िलहाल पृथ्वी का टोटल वजन 600 बिलियन किलोग्राम है और इसमें 81000 टन का परिवर्तन इसके कुल वजन के 0.000,000,000,014% के बराबर है। यह बिल्कुल ऐसा ही है जैसे स्नान करने के बाद आपके थोड़े से बाल झड़ जाते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!