TCS की महिला कर्मचारी ने सुसाइड किया, पुणे से इंदौर के लिए रवाना हुई थी - Hindi News

Bhopal Samachar
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की महिला कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया है। उसकी पोस्टिंग पुणे महाराष्ट्र में थी। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पुणे से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में उतर गई और अग्निस्नान कर लिया। 

रक्षिता पाटीदार इंदौर - घटना का विवरण

लड़की का नाम रक्षिता पाटीदार था। आईआईटी इंदौर से पढ़ाई की थी। परिवार खेती करता है। पिता की आयुर्वेदिक जड़ी बूटी की दुकान भी है। परिवार के लोगों ने बताया कि, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 20 अगस्त को उसका जन्मदिन था। त्यौहार मनाने के लिए पुणे से इंदौर रवाना हुई थी। रास्ते में धुले स्टेशन पर उतर गई। 800 मीटर दूर तक गई। फिर एक लड़के से ज्वलनशील पदार्थ मंगवाया। लड़के ने सोचा की मोटर वाहन के लिए आवश्यकता होगी। इसलिए उसने एक बोतल में लाकर दे दिया। कुछ कदम आगे बढ़ी और फिर अग्नि स्नान कर लिया। खेत में काफी देर तक डेड बॉडी पड़ी रही। पुलिस ने आकर सामान चेक किया। आधार कार्ड से पहचान हुई। परिवार वालों ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तब उन्हें घटना का पता चला। 

TCS या पुणे में ऐसा क्या हुआ

इस घटना के बाद सभी लोग सिर्फ एक सवाल कर रहे हैं टीसीएस कंपनी में या फिर पुणे, महाराष्ट्र में रक्षिता के साथ ऐसा क्या हुआ जिसके कारण लड़की इतनी डिप्रेशन में थी कि, अपने परिवार वालों का सामना करने के लिए तक तैयार नहीं थी। इस मामले की सबसे बड़ी समस्या यह है की लड़की का परिवार इंदौर में है। उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार पुणे महाराष्ट्र में है और घटना धुले महाराष्ट्र में हुई है। मामले की जांच धुले पुलिस करेगी। क्या वह इतनी दौड़ धूप कर पाएगी। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!