Tech News - आपकी यात्रा को सफल बना देगा, Google Maps का यह फीचर

Bhopal Samachar
यदि आप पर्यटन पर जा रहे हैं। किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं। आपने उसे स्थान के बारे में सुन रखा है लेकिन नहीं जानते कि आज की तारीख में वह स्थान कैसा दिखाई देता है। Google Maps आपकी इस समस्या का भी समाधान करता है। Immersive View for routes के माध्यम से आप पूरे रास्ते को और सभी स्थानों को 3D View में देख सकते हैं। इसके कारण आपकी यात्रा सफल हो जाएगी क्योंकि, प्लानिंग से पहले आपको डिसीजन बनाने में मदद मिलेगी कि आपको किस रास्ते से जाना चाहिए और पर्यटक स्थल कैसा दिखाई दे रहा है। 

Immersive View for routes क्या है

Google Maps की नए फीचर का नाम Immersive View for routes है। जब आप गूगल मैप्स पर, किसी स्थान पर जाने के लिए रूट प्लान करते हैं तो आपको एक सामान्य डायरेक्शन मिलता है। आप अब आपको इसके साथ Immersive View for routes का विकल्प भी मिलेगा। जैसे ही आप Immersive View for routes का चुनाव करेंगे आपकी स्क्रीन का दृश्य बदल जाएगा। अब आपको पूरा रास्ता और आपका डेस्टिनेशन, जिस पर्यटक स्थल पर आप जाना चाहते हैं, सब कुछ बिल्कुल ऐसे दिखाई देगा जैसे किसी ड्रोन कैमरे से शूट किया गया हो। 

अर्थात Immersive View for routes की मदद से आप अपनी यात्रा पर जाने से पहले अपने स्मार्टफोन के अंदर पूरी यात्रा कर पाएंगे। रास्ते में आने वाली चुनौतियों के बारे में आपको पहले से पता चल जाएगा। आप विकल्पों का चुनाव कर सकेंगे एवं अपनी यात्रा के बारे में बिल्कुल सटीक डिसीजन ले सकेंगे। आपको आपके डेस्टिनेशन का वीडियो भी दिखाई देगा। इसके कारण आपको पता चल जाएगा कि, आज जब आप यात्रा पर निकल रहे हैं तो आपका डेस्टिनेशन कैसा दिखाई देता है। 

मौसम का पूर्वानुमान भी दिखाएगा

यह फीचर आपको मौसम की जानकारी भी देगा। सिर्फ इतना ही नहीं मौसम का पूर्वानुमान भी बताएगा। आप देख पाएंगे कि, जब आप इस यात्रा पर होंगे तो मौसम कैसा होगा और इसके कारण आपका मार्ग अथवा आपका डेस्टिनेशन किस स्थिति में पहुंच जाएगा। यदि बारिश आती है तो पानी भरेगा या नहीं। आप बारिश का आनंद ले पाएंगे या फिर रास्ते पर पानी भर जाने के कारण आपकी पूरी यात्रा खराब हो जाएगी। 

Google Maps Immersive View for routes समझने के लिए इस वीडियो को देखिए 

यह फीचर अभी भारत में उपलब्ध नहीं है परंतु उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारत के सभी बड़े शहरों और प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!