TOP-5 MUTUAL FUNDS - 1 साल में 50% से ज्यादा वार्षिक रिटर्न दे रहे हैं

Bhopal Samachar
आज हम आपको पांच ऐसे म्यूच्यूअल फंड्स बताने जा रहे हैं, जो इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी कैटेगरी में टॉप पर चल रहे हैं और कैटिगरी एवरेज से कहीं ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर हमको अधिकतम 8% ब्याज मिलता है परंतु यहां न्यूनतम रिटर्न भी 12% से अधिक है।

Bandhan Small Cap Fund - Direct Plan - Growth

पिछले 1 साल में 71.39% रिटर्न दिया है और इसका स्मॉल कैप फंड कैटेगरी में टॉप पोजीशन पर है। सन 2019 में यह फंड शुरू हुआ था और तब से लगातार शानदार रिटर्न दे रहा है। पहले दिन से लेकर आज तक का एवरेज निकले तो 41.50% वार्षिक रिटर्न दिया है। फंड मैनेजर्स मनीष गुंवानी, कीर्ति जैन, और हर्ष भाटिया हैं। इसमें आप सिर्फ ₹5000 से अपना इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं और सबसे बढ़िया बात यह है कि, कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। आप जब चाहे अपना पैसा वापस ले सकते हैं। 
Fund Size ₹ 5880.18 Cr
(1.98% of Investment in Category)
Expense Ratio 0.33% 
(0.6% Category average) है।

ITI Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 

सन 2019 में इसकी शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक 27.24% औसत वार्षिक रिटर्न दे चुका है। पिछले 1 साल में 60.63% रिटर्न दिया है। फंड मैनेजर धिमंत शाह है। इन्हें 10 साल का एक्सपीरियंस है। इस फंड में ₹500 से SIP शुरू कर सकते हैं या फिर न्यूनतम ₹5000 एकमुश्त इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। 
Fund Size - ₹ 2234.43 Cr 
(0.75% of Investment in Category) 
Expense Ratio - 0.19% 
(0.6% Category average) है। 

Mahindra Manulife Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 

12 दिसंबर 2022 से शुरुआत हुई है। पिछले 1 साल में 59.23% रिटर्न दिया है जबकि कैटिगरी एवरेज 45.82% है। फंड मैनेजर अभिषेक कंडेलवाल और मनीष लोढ़ा हैं। कोई लॉकइन पीरियड नहीं है। 
Fund Size - ₹ 4568.44 Cr 
(1.54% of Investment in Category) 
Expense Ratio - 0.25% 
(0.6% Category average) है। 

Quant Small Cap Fund - Direct Plan - Growth

सन 2013 से शुरू हुआ है। पिछले 1 साल में 57.25% रिटर्न दिया है जबकि शुरू से लेकर अब तक 20.41% एवरेज रिटर्न है। इस फंड के मैनेजर अनिकेत पांडे हैं। 11 साल का एक्सपीरियंस है। इसमें मिनिमम Lumpsum Investment ₹5000 है। इस फंड में कोई लॉकइन पीरियड नहीं है लेकिन यदि 1 साल से पहले पैसा निकाला तो 1% का एक्जिट लोड देना होता है। 
Fund Size - ₹ 22967.17 Cr
(7.75% of Investment in Category)
Expense Ratio - 0.64%
(0.6% Category average)

LIC MF Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 

इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। पिछले 1 साल में 54.02% रिटर्न दिया है। 2017 से लेकर अब तक का एवरेज रिटर्न 19.33% है। फंड मैनेजर निखिल रुंगटा और महेश बेंद्रे हैं। न्यूनतम एकमुश्त निवेश ₹5000 और सिर्फ ₹1000 से SIP शुरू कर सकते हैं। इस फंड में कोई लॉकइन पीरियड नहीं है, लेकिन यदि 12 महीने में 12% से ज्यादा यूनिट्स की रिडेम्पशन कर ली तो 1% का एग्जिट लोड लग जाएगा। 
Fund Size - ₹ 281.35 Cr
(0.09% of Investment in Category)
Expense Ratio - 1.52%
(0.6% Category average)

डिस्क्लेमर - यह केवल एक समाचार है जो INDIAN SHARE MARKET के निवेशकों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित किया गया है। हम किसी भी कंपनी में INVESTMENT करने अथवा इन्वेस्टमेंट नहीं करने के लिए प्रेरित नहीं करते। कृपया अपने FINANCIAL ADVISOR से परामर्श करें और शेयर मार्केट में अपनी स्टडी के आधार पर निवेश करें। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!