रीवा से नागपुर जारी बस का एक्सीडेंट, 10 यात्रियों की मौत, कई गंभीर - MP NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मैहर में रीवा से नागपुर जा रही यात्री बस खड़े हाइवा से टकरा गई जिसमें 10 लोगो की मौत हो गई वहीं कई लोग बुरी तरह फंसे हुए थे जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया। वहीं लोग अपने रिश्तेदारों की खबर लेने में लग हुए थे।  

आभा ट्रेवल्स की बस प्रयागराज से नागपुर के लिए रवाना हुई थी

तेज रफ्तार बस आभा ट्रेवल्स की थी जो खड़े ट्रक से जा टकराई। जिसमे करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। यह सड़क हादसा नादन देहात थाना क्षेत्र में हुआ है दुघर्टनाग्रस्त बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। जो हाइवा से टकराई। जानकारी के अनुसार बस के अंदर शव फंसे हुए थे। पुलिस ने इन्हें निकालने की मशक्कत कर शव को बाहर निकलवाया। 

मौके पर पुलिस बल मौजूद है। सूत्रों के अनुसार कई यात्री बस में फंसे हुए थे। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा गया। एसपी मैहर भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!