मध्य प्रदेश से दिल्ली की ओर जाने वाली 16 ट्रेन निरस्त, Rewa-CSMT भी दो दिन के लिए निरस्त

Bhopal Samachar
बिजली कटौती की तरह रेलवे कटौती भी अब एक नियमित काम हो गया है। कभी मेंटेनेंस और कभी डेवलपमेंट के नाम पर अलग-अलग रेल मंडल पूरे ट्रैफिक को डिस्टर्ब करते रहते हैं। अब उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश से दिल्ली की ओर जाने वाली 14 ट्रेनों के नाम है। 

List of canceled trains from Madhya Pradesh to Delhi

  1. 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनाँक 17.09.24 को निरस्त रहेगी।
  2. 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनाँक 17.09.24 को निरस्त रहेगी।
  3. 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 04.09.2024 से 15.09.2024 तक निरस्त रहेगी।
  4. 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 06.09.2024 से 17.09.2024 तक निरस्त रहेगी।
  5. 12405 भुसावल-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 08.09.2024, 10.09.2024 एवं 15.09.2024 को निरस्त रहेगी।
  6. 12406 निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 06.09.2024, 08.09.2024, 13.09.2024 एवं 15.09.2024 को निरस्त रहेगी।
  7. 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 05.09.2024 से 16.09.2024 तक निरस्त रहेगी।
  8. 12920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 06.09.2024 से 17.09.2024 तक निरस्त रहेगी।
  9. 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 05.09.2024 से 16.09.2024 तक निरस्त रहेगी।
  10. 14624 फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 06.09.2024 से 17.09.2024 तक निरस्त रहेगी।
  11. 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 06.09.2024, 10.09.2024 एवं 13.09.2024 को निरस्त रहेगी।
  12. 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 08.09.2024, 12.09.2024 एवं 15.09.2024 को निरस्त रहेगी।
  13. 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 07.09.2024 एवं 14.09.2024 को  निरस्त रहेगी।
  14. 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 09.09.2024 एवं 16.09.2024 को  निरस्त रहेगी।

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन 2 दिन निरस्त रहेगी

रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली रीवा-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अपरिहार्य कारण से 02-02 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।

Rewa-CSMT-Rewa special train canceled

1) गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 08.09.2024 एवं 015.09.2024 को निरस्त रहेगी ।
2) गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सीएसएमटी से दिनाँक 09.09.2024 एवं 16.09.2024 को निरस्त रहेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!