मध्य प्रदेश के टॉप 36 जिलों की लिस्ट, मुख्यमंत्री द्वारा जारी - राजस्व महा-अभियान 2.0 - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश राजस्व महा अभियान के सेकंड राउंड का रिजल्ट घोषित कर दिया है इसमें 36 जिले ऐसे हैं जिन्हें 100/100 दिए गए हैं। अर्थात इन जिलों में कलेक्टर और कर्मचारी दोनों मिलकर काम करते हैं और कर्मचारियों की राजनीति, सरकारी कामकाज को प्रभावित नहीं करती।

List of 36 districts with 100% success in nomination 

आलीराजपुर, उज्जैन, उमरिया, खरगौन, गुना, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, झाबुआ, टीकमगढ़, डिंडोरी, दतिया, दमोह, देवास, नर्मदापुरम, निवाडी, नीमच, पन्ना, पांढुर्णा, बड़वानी, बालाघाट बुरहानपुर, बैतूल, भिण्ड, भोपाल, मंडला, मऊगंज, मन्दसौर, मुरैना, मैहर, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, शहडोल, श्योपुर, सतना जिलों में लंबित नामांतरण प्रकरणों का 100% निराकरण किया गया है। 

मध्य प्रदेश के 19 जिलों में सर्जरी की जरूरत 

मध्यप्रदेश राज्य में टोटल 55 जिले हैं। इसमें से 36 जिलों में राजस्व महा अभियान के सेकंड राउंड में 100% प्राप्त किया गया। अर्थात इन जिलों के कलेक्टर्स और उनकी टीम ने अपना 100% लगाया। यही रिपोर्ट दूसरा रिजल्ट यह बताती है कि 19 जिलों में ठीक प्रकार से काम नहीं हुआ है। बाकी के बचे हुए 19 जिलों में स्थिति गड़बड़ है। या तो यहां पर कलेक्टर्स, सक्षम नहीं है, टीम कलेक्टर का साथ नहीं देती, कलेक्टर की प्राथमिकता कुछ और है या फिर इन जिलों में प्रशासनिक कामों में पॉलिटिकल इंटरफेरेंस इतना ज्यादा है कि, मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा को भी महत्व देने का समय ही नहीं है। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!