कल का मौसम - बंगाल की खाड़ी में नया तूफान, 9 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी - WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
पश्चिम बंगाल और अरब सागर से भारत के खेतों में सिंचाई करने के लिए आने वाले बादलों को मानसून कहते हैं। डोल ग्यारस के साथ ही मानसून की विदाई का समय भी आ गया है परंतु बंगाल की खाड़ी में अभी भी तूफान उठ रहे हैं। एक नया तूफान भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके कारण भारत के नौ राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। दिनांक 17 सितंबर 2024 तक इस तूफान के बादलों का असर भारत में दिखाई देता रहेगा। उपरोक्त जानकारी IMD - India Meteorological Department द्वारा दी गई। 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट से प्राप्त इमेज के आधार पर बताया है कि, YAGI नाम के तूफान के अवशेष बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के तट पर लो प्रेशर में बदल गए हैं। दिनांक 14 सितंबर को इन बादलों के पश्चिम बंगाल के आसमान तक पहुंचाने की संभावना है। यह भी संभावना है कि बादल काफी गाने हो जाएंगे। इसके कारण पश्चिम बंगाल, झारखंड, बांग्लादेश, उत्तर ओडिशा राज्यों में लगातार 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होगी। यदि ऐसा हुआ तो यही बादल 16 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आसमान में पहुंच जाएंगे और 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में पहुंच जाएंगे। यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगभग 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होगी। 

नक्शे पर देखिए बादल कहां से कहां तक आएंगे

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए 16 सितंबर तक अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 तारीख तक भारी वर्षा की स्थिति बनने की संभावना है। इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। किसानों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजना बनाएं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!