BHOPAL INDORE - किसानों को समर्थन मूल्य के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, संघर्ष का वीडियो

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के किसानों को सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यों का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया कर रहे हैं। भोपाल में जिलेभर के किसान रातीबड़ पहुंच रहे हैं। यात्रा में 150 से ज्यादा ट्रैक्टर हैं, इन्हें रोकने के लिए पुलिस सूरज नगर तिराहे पर दो बुलडोजर लेकर तैनात है। एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि किसानों से सूरज नगर तिराहे पर ही एडीएम को ज्ञापन दिलवाया जाएगा। इसके आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। 

कांग्रेस अब रुकने वाली नहीं है: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा 

भोपाल में ट्रैक्टर रैली में कुछ किसान नाचते-गाते शामिल हुए हैं। रैली का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने कहा- यह किसानों के सम्मान के लिए निकाली जा रही न्याय यात्रा है। किसानों के हित के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा खुद ट्रैक्टर चलाते हुए रैली में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे बुलडोजर खड़े कराए, कांग्रेस अब रुकने वाली नहीं है। हम किसानों के लिए सोयाबीन की एमएसपी 6000 रुपए कराकर ही रहेंगे।

इंदौर में जीतू पटवारी के ट्रैक्टर पर दिग्विजय सिंह सवार

इंदौर कांग्रेस ने न्याय यात्रा के लिए 150 ट्रैक्टर की अनुमति मांगी थी। ट्रैफिक जाम होने की आशंका के चलते केवल पांच ट्रैक्टर की अनुमति मिली। कांग्रेसी डेढ़ सौ की अनुमति पर अड़े रहे तो प्रशासन ने रैली की अनुमति ही निरस्त कर दी। काफी जद्दोजहद के बाद केवल एक ट्रैक्टर से न्याय यात्रा निकालने की अनुमति मिली। कांग्रेस ने इसी के साथ यात्रा शुरू कर दी है। इसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी चला रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस पर सवार हैं। चोइथराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस से झड़प में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर के पास बुलाया और अपने रुमाल से खून पोंछा।

इंदौर में पुलिस से झड़प का वीडियो

इंदौर के चोइथराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस से झड़प में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर के पास बुलाया और अपने रुमाल से खून पोंछा। उसे प्राथमिक उपचार के लिए रैली छोड़कर अस्पताल जाने को कहा। 

मध्य प्रदेश में संघर्ष लेकिन छिंदवाड़ा में हरी झंडी 

पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता किसानों के समर्थन में संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं परंतु छिंदवाड़ा का अपना पॉलीटिकल कल्चर है। यहां 2019 के बाद से हर चुनाव हारते चले आ रहे हैं 77 साल के कथित युवा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके उम्र दराज सुपुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृपया नोट कीजिए, रवाना कर दिया। यात्रा के साथ नहीं गए। किसानों के लिए संघर्ष नहीं किया। माना कि कमलनाथ युवा है, लेकिन नकुलनाथ तो वरिष्ठ है। उन्हें तो पुलिस के डंडों का सामना करना चाहिए। किसानों के बीच में खड़ा होना चाहिए। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!