BHOPAL NEWS - दिगंबर वॉटरफॉल में डॉक्टर डूबा, 4 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल के 28 वर्षीय डॉक्टर की भोपाल के नजदीक शाहगंज में स्थित दिगंबर वॉटरफॉल में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी को चकमा देकर टोटल पांच डॉक्टर हाई रिस्क एरिया में चले गए थे। यहां 80 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है। 

सुरक्षाकर्मियों ने रोका था, चकमा देकर डेंजर जोन में पहुंच गए: SDOP

शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पीपुल्स अस्पताल भोपाल के डॉक्टर अश्विन कृष्णन अय्यर (28) अपने साथी डॉक्टर आयुष, कोशकी, अभिषेक और आकांक्षा के साथ भोपाल से दिगंबर झरने पर पिकनिक मनाने आए थे। नहाते समय डॉक्टर अश्विन कृष्णनन अय्यर पानी में डूब गए। पुलिस और SDERF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। SDOP बुधनी शशांक गुर्जर ने कहा- वाटर फॉल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। इन लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका था। यह लोग नहीं माने और किसी दूसरे रास्ते से होकर वाटर फॉल पहुंच गए थे। जो व्यक्ति डूबा है उसकी तलाश की जा रही है।

यहां 80 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है

दिगंबर दिगंबर वाटरफॉल सीहोर जिले में आता है। यह वाटरफॉल रातापानी जंगल के आखिरी छोर पर स्थित है। भोपाल से इसकी दूरी करीब 90 किलोमीटर है। सीहोर जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 125 किलोमीटर है। यहां करीब 80 फीट ऊंचाई से पानी नीचे की ओर पानी गिरता है। यह झरना विंध्याचल पर्वत शृंखला के घने जंगलों में स्थित है। ऊंचाई से गिरते झरने का पानी दूधिया नजर आता है। सैकड़ों लोग झरने की खूबसूरती को देखने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!