BHOPAL NEWS - गणेशोत्सव के दौरान हत्या के फरार आरोपी ने युवक को गोली मारी, फिर से फरार

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गणेशोत्सव के दौरान हत्या का एक फरार आरोपी न केवल खुले में घूम रहा था, बल्कि उसने एक युवक को सरेआम गोली मार दी और फिर से फरार हो गया। युवक की हाल गंभीर बताई गई है।

यश अग्रवाल ने फिल्मी स्टाइल में ओवरटाइम किया

एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि रौनक सिंह पुत्र शिवचरण (24) न्यू अशोक गार्डन में रहते हैं। शनिवार की रात करीब एक बजे वह अपने दोस्त के साथ सुंदर नगर गणेश जी की झांकी देखने के लिए अपने दोस्त शुभम उर्फ बाबू तेंदुलकर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। एक्टिवा शुभम चल रहा था, जबकि रौनक पीछे बैठे हुआ था। जैसे ही वह सेमरा दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से गाड़ी ओवरटेक करते हुए बदमाश यश अग्रवाल आया और गाड़ी सामने लगा दी।

सरे आम गोली मारी और फरार हो गया

इससे पहले कुछ समझ में आता बदमाश ने देसी पिस्टल से शुभम पर फायर कर दिया और फरार हो गया। गोली लगने ही शुभम के पेट से खून बहने लगा तो गाड़ी के पीछे बैठा रौनक सिंह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने रौनक सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

यश अग्रवाल 2023 से हत्या के मामले में फरात चल रहा है

हमले की पीछे की वजह पुरानी रंजिश होना बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल के होश में आने के बाद ही हमले की मुख्य वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बजरिया टीआई जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि आरोपी यश अग्रवाल ने 2023 में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। इतना ही नहीं पुलिस ने उस पर भी इनाम घोषित किया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!