BHOPAL SAMACHAR - सतना और जबलपुर के कारण 12 दिन, 6 ट्रेन निरस्त, 4 शॉट टर्मिनेट

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सतना और जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक साथ विकास कार्यों के कारण भोपाल मंडल के यात्रियों को लेकर जाने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है और चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, सतना-बरेठिया नई रेल लाइन कमीशन के लिए सतना स्टेशन पर कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य एवं जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर वॉशेबल एप्रन का कार्य दिनाँक 16 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 तक करने का निर्णय लिया गया है। 

मध्य प्रदेश - निरस्त ट्रेनों की लिस्ट

1.गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति –सहरसा स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 एवं 23.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप) 
2. गाड़ी संख्या 01664 सहरसा - रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024 एवं 24.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप) 
3. गाड़ी संख्या 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप)
4. गाड़ी संख्या 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.09.2024 को निरस्त रहेगी। (01 ट्रिप) 
5. गाड़ी संख्या 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 14.09.2024 एवं 21.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप) 
6. गाड़ी संख्या 07648 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 एवं 23.09.2024 को निरस्त रहेगी। (02 ट्रिप) 

मध्य प्रदेश शार्ट टर्मिनेशन शार्ट ओरिजनेट ट्रेनों की लिस्ट

1) गाड़ी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक रीवा के बजाय मैहर में शार्ट टर्मिनेट होगी अर्थात मैहर से रीवा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 
2) गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा के बजाय मैहर से शार्ट ओरिजनेट/प्रारम्भ होगी अर्थात रीवा से मैहर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 
3) गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 15 सितम्बर से 26 सितम्बर 2024 तक जबलपुर के बजाय मदनमहल में शार्ट टर्मिनेट होगी अर्थात मदनमहल से जबलपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 
4) गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 16 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर के बजाय मदनमहल से शार्ट ओरिजनेट/प्रारम्भ होगी अर्थात जबलपुर से मदनमहल के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!