BHOPAL SAMACHAR - चंचल बाई घरों में काम के बहाने लड़कियों की तलाश करती थी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने 35 साल की एक महिला को हिरासत में लिया है। यह महिला घरों में झाड़ू बर्तन करने जाती थी। पुलिस का दावा है कि, झाड़ू बर्तन के बहाने लोगों के घरों में घुस जाती थी और उनकी लड़कियों को अपने ग्रुप में शामिल कर लेती थी। उसके मोबाइल फोन से 12 से ज्यादा लड़कियों के फोटो मिले हैं। प्रत्येक फोटो के नीचे एक कोड नंबर भी है। 

सिर्फ व्हाट्सएप में 12 लड़कियों के फोटो मिले

भोपाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अभी पूरा खुलासा नहीं किया है लेकिन, जब पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और अधिकारियों से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने मामले की हिंट दे दी है। उन्होंने बताया कि इस महिला के व्हाट्सएप रिकॉर्ड से 12 लड़कियों के फोटो मिले हैं, जो दो लड़कों को भेजे गए। हर लड़की के फोटो के नीचे कोड नंबर लिखा हुआ है। यह महिला टोटल पांच लड़कों के नियमित संपर्क में थी। पुलिस आप मोबाइल में डिलीट किया गया डाटा रिकवर करने की कोशिश करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि उसमें से कई बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जो भोपाल में चल रहे संगठित अपराध के बारे में खुलासा करेगी। 

घरेलू कामवाली बाई का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

भोपाल पुलिस लगातार अपील करती है कि, घरों पर काम करने के लिए आने वाली महिलाओं का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है। यदि सभी लोग उनसे पुलिस वेरिफिकेशन की मांग करेंगे तो यह महिलाएं प्रत्येक 6 महीने में अपना वेरिफिकेशन करवाती रहेंगी। ऐसा होने से एक सामाजिक नियंत्रण बना रहेगा और चंचल बाई जैसी महिलाएं किसी भी आपराधिक संगठन में शामिल होने से पहले कानूनी कार्रवाई का विचार जरूर करेंगी। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर घरों में जब महिलाएं काम करने के लिए आती हैं तब माता-पिता नौकरी पर गए होते हैं। अक्सर घर में लड़कियां अकेली होती है। बढ़ती उम्र की लड़कियां अक्सर इस तरह के बहकावे में आ जाती है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!