BHOPAL SAMACHAR - भाजपा में एबीवीपी वाले वीडी शर्मा की शक्ति बढ़ी, शिक्षकों का साथ मिला

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लोकप्रिय नेता वीडी शर्मा, आज भारतीय जनता पार्टी में थोड़े और शक्तिशाली हो गए। मध्य प्रदेश के हजारों प्राइवेट स्कूल टीचर्स उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उल्लेख करना अनिवार्य है कि, वीडी शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम करने वाले लाखों विद्यार्थी आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हैं। 

वीडी शर्मा - प्राइवेट टीचर्स को पहली बार नेतृत्व मिला

मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूल टीचर्स, एक ऐसी श्रेणी है, जिसका कई दशकों से शोषण होता चला रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन किया जाता है। एक शिक्षक को सबसे अधिक बच्चों की क्लास संभालने के लिए दी जाती है। RTE के प्रावधानों के अनुसार वेतन नहीं दिया जाता। कई प्रकार की अतिरिक्त काम करने पड़ते हैं। कई बार तो स्कूल संचालक के परिवार में यदि कोई शादी पार्टी है तो उसमें भी ड्यूटी लग जाती है। यह शिक्षित वर्ग है, शायद इसलिए अब तक किसी भी नेता ने इस वर्ग का नेतृत्व करने का प्रयास ही नहीं किया। आज वीडी शर्मा के रूप में प्राइवेट स्कूल टीचर्स को नेतृत्व मिल गया है। 

वीडी के इस बयान का भी अपना अर्थ है

शिक्षकों को भाजपा में शामिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- आज भी नई शिक्षा नीति को लेकर समाज और देश के बारे में आप जो बता सकते हैं वो अगर हम बताएंगे तो लोग हमारी बात को नहीं मानेंगे। सत्य क्या है हमें किस दिशा में जाने की जरूरत है। समाज के लिए क्या करना है ये अगर शिक्षक कहता है तो विद्यार्थी नॉन बाइस्ड होकर उसकी बात को सुनता है। इसलिए मैं ऐसा मानता हूं कि भारत का इतिहास कहता है कि जब राजा निरंकुश हो जाता है तब भी दिशा देने वाला कौन है? घनानंद के शासन में दुरावस्था के दौर में चंद्रगुप्त बनाने का काम अगर किसी ने किया तो वो चाणक्य ने किया। चाणक्य ने ही बताया कि इस व्यवस्था का परिवर्तन कैसे होगा? 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!