BHOPAL SAMACHAR - शिक्षक से रिश्वत ले रहा डीपीआई भोपाल का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त करवाई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ कर्मचारी विश्वराज सिंह बैस उर्फ विक्की बैस (44) सहायक ग्रेड-3 को भोपाल की लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दावा किया गया है कि उसे एक जन शिक्षक से 25000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। DPI BHOPAL से शिक्षक को धमकी दी जा रही थी कि यदि उसने 80000 रुपए नहीं दिए तो उसका ट्रांसफर ग्रामीण क्षेत्र में कर दिया जाएगा। 

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक फरियादी विक्रम सिंह पचवारिया, जनशिक्षक शासकीय हाई स्कूल, परवलिया सड़क भोपाल में पदस्थ हैं। वह ग्राम मुगालिया हाट परवलिया सड़क पर ही रहते हैं। उन्होंने लोकायुक्त को लिखित शिकायती आवेदन दिया था। इसमें बताया गया कि आरोपी विश्वराज सिंह बैस उर्फ विक्की बैस (44) सहायक ग्रेड-3 का कर्मचारी है। शिक्षा विभाग (विधि शाखा) लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर ऑफिस में पदस्थ है। लंबे समय से ट्रांसफर कराने की धमकी देकर 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत की तस्दीक की गई। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर को आरोपी को उसी के कार्यालय से रिश्वत की रकम 25 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

DPI BHOPAL का कर्मचारी विश्वराज सिंह बैस उर्फ विक्की बैस गिरफ्तार

मामले में लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी ने रिश्वत की रकम लेने फरियादी को शुक्रवार की दोपहर को लंच के बाद बुलाया था। इसके मुताबिक फरियादी लोकायुक्त की टीम के साथ रिश्वत की रकम देने पहुंचा। आरोपी द्वारा पैसा लेते ही उसे हिरासत में ले लिया गया। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!