BREAKING NEWS - मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सीमाएं फिर से निर्धारित होंगी, हजारों गांव इधर-उधर होंगे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्धारित किया है कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सीमाओं का फिर से निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने परिसीमन आयोग का गठन किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव सभी जिलों और संभागों के बॉर्डर निर्धारित करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपने एक बयान में कहा कि, भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। हमारे यहां जिलों की संख्या 55 हो गई है परंतु जिलों के आकार में बहुत अंतर है। संभागों की भी यही स्थिति है। इसके अलावा भी कई विसंगतियां है। जैसे कई गांवों और तहसील वालों को अपने जिला मुख्यालय जाने के लिए बहुत लंबी यात्रा करनी पड़ती है जबकि उनके नजदीक कोई दूसरा जिला मुख्यालय उपलब्ध है। इसलिए हमने एक परिसीमन आयोग बनाया है। 

यह आयोग एक तरफ जिलों की आबादी और क्षेत्रफल में संतुलन करेगा और दूसरी तरफ लोगों की सुविधाओं को देखते हुए उनका जिला मुख्यालय निर्धारित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, जिलों के निर्धारण को लेकर लोगों की जितनी भी परेशानियां है, वह सभी अपनी परेशानियों को आयोग के सदस्य श्री मनोज श्रीवास्तव तक पहुंचा दें ताकि, परिसीमन के समय उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!