Business ideas - 1 लाख की मशीनों से 3 लाख महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है, जिसके बारे में इससे पहले शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक ऐसा प्रोडक्ट जिसे बहुत सारे लोग प्रोडक्ट ही नहीं मानते। सिर्फ 4-5 मशीनों की जरूरत है। 1 लाख रुपए के अंदर आ जाएंगी। महीने का 5 लाख का टर्नओवर तो किसी भी शहर में हो जाएगा। 3 लाख ग्रॉस प्रॉफिट और डेढ़ लाख नेट प्रॉफिट आपका होगा। 

Best business opportunity ideas for beginners 

लोग अपने घर में रेस्टोरेंट जैसे पराठे बना लेते हैं। ब्रेड सैंडविच बना लेते हैं। मार्केट में बैटर मिलता है इसलिए इडली डोसा भी बना लेती है लेकिन "चटनी" बनना सबके बस की बात नहीं है। स्ट्रीट फूड की जान होती है चटनी। जी भैया की चटनी सबसे अच्छी होती है, उसकी चाट सबसे ज्यादा बिकती है। रेस्टोरेंट की थाली में यदि चटनी ना हो तो मजा नहीं आता। कुल मिलाकर चटनी एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो किसी भी फूड प्रोडक्ट के साथ फ्री में मिलता है लेकिन चटनी के कारण ही उस फूड प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ती है और ग्राहक वापस आता है। 

सबकी पैकिंग और सप्लाई टाइमिंग अलग-अलग होगी

बस यही चटनी अपना प्रोडक्ट है। चटनी की प्रोडक्शन यूनिट लगाइए। घरों में सप्लाई करने के लिए, रेस्टोरेंट और चाट वालों के लिए एवं शॉपिंग मॉल में सप्लाई करने के लिए भी चटनी बनाई है। सबकी पैकिंग और सप्लाई टाइमिंग अलग-अलग होगी। आइसक्रीम के बराबर कप में चटनी का सबसे छोटा पैकेट बना सकते हैं। इसमें चार लोगों के लिए एक समय की चटनी होगी। सुबह दूध और ब्रेड के साथ सप्लाई की जाएगी। रेस्टोरेंट्स एवं स्ट्रीट फूड हॉकर्स के लिए अलग से पैकेट बनेंगे जिसमें आधा किलो और 1 किलो चटनी होगी। शॉपिंग मॉल में Paper Boat जैसी पैकिंग में चटनी रख सकते हैं। देखने में खूबसूरत लगेगी और वैसे भी Paper Boat की पैकिंग देखते ही लोकल टेस्ट वाली फीलिंग आती है। सबसे अच्छी बात है की चटनी को ना तो ऑनलाइन बेचा जा सकता है और ना ही कोई मल्टीनेशनल कंपनी यह बिजनेस कर सकती है। प्रोडक्ट ही ऐसा है, जो भी नियम दौड़ेगा, उसकी चटनी बन जाएगी।

चटनी बनाना मुश्किल काम नहीं है लेकिन इसमें टाइम बहुत लगता है। इसलिए ज्यादातर लोग अवॉइड करते हैं। यही सबसे बड़ा कारण है कि अपनी चटनी की बिक्री सबसे ज्यादा होगी। जब अपन बढ़िया स्वाद देंगे तो रेस्टोरेंट वाली में चटनी बनाना बंद कर देंगे। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो लगभग हर मौसम में बराबर चलता है। अब चटनी टोटल कितने प्रकार की होती है। गुड-इमली की चटनी से लेकर नारियल चटनी तक, पूरी लिस्ट इंटरनेट पर मौजूद है। यदि मुंह में पानी आने लगा है तो सर्च कर लीजिए क्योंकि पूरे भारत में चटनी हमेशा लोकल होती है। आपको ही तय करना है कि आपका मार्केट में कौन सी वाली चलती है। 

best new unique business ideas in hindi for students 

विद्यार्थियों के पास सबसे अच्छा अवसर है। रेस्टोरेंट या फिर स्ट्रीट फूड अकर्स के लिए चटनी बनाने का काम कर सकते हैं। इन लोगों को शाम के समय चाटने की जरूरत होती है। एक साथ किलो के भाव में खरीदते हैं। यानी सप्लाई में टाइम नहीं लगेगा। चटनी बनाकर पैकेट तैयार कीजिए। या तो वह खुद कर ले जाएंगे या फिर अपन OLA-UBER से भी भेज सकते हैं। इसे अपना समय बचेगा और अपन पढ़ाई कर सकेंगे। 

Business ideas for women in india 

चटनी एक ऐसा प्रोडक्ट है जिस पर महिलाओं का सदियों से पेटेंट चला रहा है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में सिलबट्टे पर चटनी बनाने का काम महिलाएं ही करती है। उनकी एक्सरसाइज भी हो जाती है और चटनी में खास प्रकार का स्वाद आता है। आपको केवल चटनी बनाने पर फोकस करना है। उसकी क्वालिटी और स्वास्थ्य पर फोकस करना है। पैकिंग और सप्लाई के लिए स्टाफ की नियुक्ति कर सकते हैं। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके न केवल हाई रिटर्न कमा सकते हैं बल्कि सफलता की उसे शिखर तक पहुंच सकते हैं जहां आप कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं। आपकी कहानी सुनाई जाती है। 

Profitable business ideas in india 

फूड प्रोडक्ट में वैसे भी काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन होता है लेकिन चटनी के बिजनेस में उससे भी ज्यादा फायदा है। यह एक सीजनल प्रोडक्ट है। इसलिए इसकी प्रोडक्शन कॉस्ट काफी कम होती है। बड़े स्टोरेज की जरूरत नहीं। बस सप्लाई यानी ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च थोड़ा ज्यादा हो जाता है। सारे खर्चे काट देने के बाद भी कम से कम 25% नेट प्रॉफिट तो मिल ही जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!